Aligarh
किसान करेंगे 22 नवंबर को लखनऊ में महापंचायत : गोंडा अलीगढ़
किसान आंदोलन के समर्थन में अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने कहा कृषि कानूनों के विरोध में किसान आंदोलन को करीब 1 साल पूरा होने जा रहा है।
लेकिन सरकार के जू तक नहीं रेंग रही गूंगी बहरी सरकार को जगाने के उद्देश्य से 22 नवम्बर को लखनऊ में करेंगे किसान महापंचायत ।धरना स्थल पर पहुंचे राष्ट्रीय लोकदल के पूर्व ब्लाक प्रमुख गोंडा पति वीरपाल दिवाकर ने चौधरी साहब द्वारा जारी 22 घोषणा संकल्प पत्रों के बारे में धरना स्थल पर मौजूद किसानों को जानकारी दी।
वहीं पूर्व विधायक रमेश करन के पुत्र विनोद करन ने बहुजन उदय को जागृत होने के लिए प्रेरित किया धरना स्थल पर रामेश्वर दयाल उपाध्याय चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ठाकुर बुद्धपाल सिंह बांकेलाल सिसोदिया विनोद कश्यप मोहित फौजी वीरपाल सिंह विक्रम जाटव आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट:विनोद कुमार
11/18/2021 05:41 AM