Aligarh
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री दिल्ली प्रदेश अरविंद केजरीवाल द्वारा संबोधित की जाने वाली 28 नबंवर को लखनऊ में प्रस्तावित रोजगार गारंटी योजना रैली की तैयारियों की समीक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सचिव व जिला अलीगढ़ प्रभारी नबाव सोनी जी ने आरएएफ रोड स्थित आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ततहा रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श हुआ व जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा द्वारा व संचालन संगठन सचिव नीरज छौंकर द्वारा किया गया।
आम आदमी पार्टी की 28 नवंबर को लखनऊ में प्रस्तावित रोजगार गारंटी योजना रैली की तैयारियों की समीक्षा:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/आम आदमी पार्टी की राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री दिल्ली प्रदेश अरविंद केजरीवाल द्वारा संबोधित की जाने वाली 28 नबंवर को लखनऊ में प्रस्तावित रोजगार गारंटी योजना रैली की तैयारियों की समीक्षा हेतु उत्तर प्रदेश सचिव व जिला अलीगढ़ प्रभारी नबाव सोनी जी ने आरएएफ रोड स्थित आम आदमी पार्टी जिला कार्यालय पर कार्यकर्ताओं को संबोधित किया ततहा रैली को सफल बनाने के लिए रणनीति पर विस्तारपूर्वक विचार विमर्श हुआ व जिले के प्रमुख पदाधिकारियों की जिम्मेदारी निर्धारित की गई, बैठक की अध्यक्षता जिला अध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा द्वारा व संचालन संगठन सचिव नीरज छौंकर द्वारा किया गया।
रैली के विषय में चर्चा करते हुए जिला प्रभारी नबाव सोनी जी ने कार्यकर्ताओं को अवगत कराया कि पूर्व में की गई 300 यूनिट फ्री बिजली गारंटी योजना की ही तरह उत्तर प्रदेश के बेरोजगार युवाओं को रोजगार प्रदान करने की गारंटी अरविंद केजरीवाल द्वारा अपने प्रथम संबोधन के दौरान लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान से किया जाना निश्चित हुआ है, उन्होंने ये भी कहा कि जब तक प्रदेश के युवाओं को रोजगार प्रदान नहीं कर दिया जायेगा तब तक उन्हें प्रतिमाह पांच हजार रुपये का बेरोजगारी भत्ता प्रदान किया जायेगा।
बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा ने बताया कि उत्तर प्रदेश देश का सबसे बड़ा व राजनीतिक महत्व वाला प्रदेश होने के बावजूद यहां की जनता को वास्तविक विकास सुलभ नहीं हुआ है विशेषरूप से यहां का युवा वर्ग हरबार चुनाव में इस उम्मीद से वोट देता है कि शायद आने वाली सरकार उसके भविष्य के लिये कोई स्थायी योजना लेकर आयेगी लेकिन प्रत्येक बार उसे निराशा ही हाथ लगी है लेकिन इस बार आम आदमी पार्टी अपने राष्ट्रीय संयोजक व मुख्यमंत्री दिल्ली प्रदेश अरविंद केजरीवाल जी के माध्यम से विशेष रूप से युवाओं को रोजगार प्रदान करने की गारंटी प्रदान करने की घोषणा करने जा रही है, उन्होंने बताया कि 28 नबंवर को लखनऊ के रमाबाई अम्बेडकर मैदान में प्रस्तावित रैली के लिए जिला अलीगढ़ से हजारों की तादाद में कार्यकर्ता व जनता भाग लेने के लिए लखनऊ पहुंचेगी।
बैठक के दौरान जिला महासचिव हेमेन्द्र कुमार, जिला उपाध्यक्ष रेनू तिवारी,रवेंद्रपाल व सुनील यादव, जिला कोषाध्यक्ष ठा0 नरेंद्र सिंह, शहर विधानसभा प्रभारी मोनिका थापर, छर्रा विधानसभा अध्यक्ष सुशील कुमार बघेल, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य खेम सिंह लोधी, राजेश माहौर, ज़िला कार्यकारिणी सदस्य रवि सिरोही, अध्यक्ष छात्र विंग अभिषेक कुमार, महासचिव चेतन गुप्ता, जिला सचिव एससी एसटी प्रकोष्ठ किंतु प्रताप सिंह, नेमसिंह राणा, बलवीर बाबा, मनोज शर्मा, लवकुश ठाकुर, रजत शर्मा, मुकेश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
11/17/2021 06:51 PM