Aligarh
गौरव सोशल एवं डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित मोदी कल्याण स्वरोजगार योजना का पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसाइटी द्वारा संचालित मोदी कल्याण स्वरोजगार योजना का पुरस्कार वितरण व सम्मान समारोह कार्यक्रम का आयोजन डोरी नगर अलीगढ़ स्थित केंद्र पर किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ भाजपा जिला उपाध्यक्ष दीपक शर्मा उर्फ़ अनु आजाद व गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसायटी के उपाध्यक्ष कपिल बंसल,अनिल शर्मा द्वारा मां सरस्वती, शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले,संविधान रचयिता डॉक्टर भीमराव अंबेडकर जी के चित्रों पर संयुक्त रूप से दीप जलाकर पर माल्यार्पण कर हुआ| कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रुप में आए दीपक शर्मा ने कहा कि हमें शिक्षाविद सावित्रीबाई फुले के जीवन से प्रेरणा लेनी चाहिए हमें सभी को शिक्षित होने के साथ विभिन्न रोजगार परक कलाएं सिलाई,मेहंदी, ब्यूटीशियन का ज्ञान होना आवश्यक है जिससे कि हम आत्मनिर्भर बन सके,साथ ही महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने के लिए हम हर संभव मदद को तत्पर हैं।सोसायटी निदेशक गौरव अग्रवाल ने कहा कि देश को सशक्त बनाने के लिए महिलाओं का योगदान सर्वोपरि है महिला शिक्षित होगी तो हमारा देश भी शिक्षित होगा| दीपक शर्मा मुकेश जी द्वारा प्रतियोगिता में विजई प्रतिभागियों को प्रथम द्वितीय पुरस्कार व प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया| संस्थान की नई संचालिका योजना में नए केंद्र की संचालिका को नियुक्ति पत्र प्रियंका शर्मा रानी 10 दक्ष नीलम बघेल एकता मंजू देवी रजनी देवी योगिता शर्मा को नियुक्ति पत्र वाह किट देकर सम्मानित किया गया| कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल बंसल सोसाइटी उपाध्यक्ष कपिल बंसल द्वारा की गई| कार्यक्रम का संचालन राम कुमार गुप्ता द्वारा किया गया| इस अवसर पर मोहित चौबे सुधीर जादौन मनीष ठाकुर पाली संजय ठाकुर दीपक सर संदीप ठाकुर गीता बहन जी एकता कामना शर्मा उषा शर्मा आदि संचालिका है बंधु मौजूद रहे।
11/17/2021 06:43 PM