Aligarh
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर से 16 वाँ देव दीपावली महोत्सव का कार्यक्रम दिनांक 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ जी के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है ।
प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गिलहराज हनुमान मंदिर में 16 वाॅ देव दीपावली महोत्सव का कार्यक्रम 19 नवंबर को:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/गत वर्षो की भांति इस वर्ष भी प्राचीन सिद्ध पीठ श्री गिलहराज जी हनुमान मंदिर से 16 वाँ देव दीपावली महोत्सव का कार्यक्रम दिनांक 19 नवंबर 2021 दिन शुक्रवार को मंदिर के महंत योगी कौशल नाथ जी के सानिध्य में आयोजित किया जा रहा है ।
जिसमें समस्त सामाजिक संगठनों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारी ली है यह कार्यक्रम मंदिर में 2006 वर्ष से 51 दीपक द्वारा शुरू किया गया था काफी हर्ष का विषय है कि इस वर्ष 33333 दीपों से दीपदान करके दीपावली महोत्सव मनाएंगे अबकी बार 19 नवंबर 2021 को शाम 6:00 बजे से सांस्कृतिक कार्यक्रमों की शुरुआत आस्था डाँस एकेडमी द्वारा की जाएगी सर्वप्रथम गणेश वंदना फिर शिवतांडव फिर बाबा महाकाल की पालकी का स्वागत होगा एवं 6:40 पर एक साथ सभी दीप जलाए जाएंगे एवं सही 7:00 बजे गिलहराज जी मंदिर के महाआरती घाट से बाबा महाकाल की महाआरती बनारस की तर्ज पे होगी ।
आरती स्थल को पोस्टर रंगोली से सजाने की जिम्मेदारी द डेजीनर आर्टिस्ट्स ग्रुप की दिशा झा व उनकी टीम ने ली है
इस बार सुबीर रॉय मित्र मंडल द्वारा पूर्वी अचल सरोवर की साज-सज्जा की जिम्मेदारी सौंपी गई है ,
साथ ही अचलेश्वर युवा समिति के द्वारा महाआरती घाट गणेश मंदिर एवं बाल्मीकि घाट,सर्व शक्ति संस्थान के संतोष कुमार व बालाजी ग्रुप के विनोद बालाजी व उनकी टीम के द्वारा पूर्वी परिक्रमा मार्ग , हनुमान सेना के सेंकी पंडित के द्वारा परिक्रमा मार्ग, टीम आरती घाट के मुकेश शर्मा को आरती घाट,शिवसेना एवं अचलेश्वर ने पूर्वी परिक्रमा मार्ग व गोमुख, सीताराम घाट को दीपका द्वारा सजाने की जिम्मेदारी ली है।
इसी क्रम में अचलेश्वर मेरा अधिकार NGO के द्वारा अचल गुमटी एवं भगवा झंडी हिंदू युवा वाहिनी के द्वारा सजाई जाएगी । मंदिर के अंदर का भाग राघव सेना के द्वारा सजाया जाएगा राधे-राधे वुमन क्राफ्ट की तरफ से मंदिर के आंतरिक जगहों पर रंगोलियां बनाई जाएंगी ।
विशेष आतिथि के रूप में भाभी जी घर पर है के चर्चित लेखक मनोज संतोषी मौजूद होंगे प्रदूषण से बचाने के लिए विषैले धुंए वाली आतिशबाजी ना करके आकाश की रोशन करने वाली बुर्ज का प्रयोग किया जाएगा लगभग 200 से अधिक बुर्ज मंदिर के महाआरती घाट से छोड़ जाएंगे घाटों पे दीपक की सुरक्षा व्यवस्था अलीगढ़ हेल्पलाइन व चिरंजीवी भव संस्था ने ली है कार्यक्रम वर्तुअल प्रसारण मन्दिर की फ़ेसबूक आईडी से किआ जाएगा ।
प्रेस वार्ता में मुख्य रूप से महंत योगी कौशल नाथ जी ,राज सक्सेना, प्रशांत समाधिया,तुषार माथुर, संतोष डाक्टर सुबीर रॉय ,विपिन सारस्वत अमित सोनी, प्रीति वार्ष्णेय, शंकि पंडित गगन राज आदि मौजूद रहे।
11/16/2021 06:08 PM


















