Aligarh
चाइल्डलाइन ने निकली जागरूकता रैली व कराई चित्रकला प्रतियोगिता: स्टेशन परिसर में चलाया हस्ताक्षर अभियान।
अलीगढ़/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/उड़ान सोसाइटी द्वारा संचालित चाइल्डलाइन द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में चौदह से बीस नवम्बर तक मनाये गए ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह’ के अंतर्गत तीसरे दिन विकास खंड लोधा स्थित कंपोजिट उच्च प्राथमिक विद्यालय एलमपुर में स्कूली बच्चों की रैली व चित्र कला प्रतियोगिता आयोजित की गई। बच्चों ने रैली में जब बच्चों को कोई सताए, दस नौ आठ मिलाएं, दस नौ आठ, सब बच्चों के साथ आदि नारे लगाए।
चित्रकला प्रतियोगिता में कक्षा छह से आठ तक के विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया । जिसमें कक्षा छ: की छात्रा प्रियंका ने प्रथम, कक्षा सात की मोनिका वर्मा ने दूसरा एवं कक्षा सात की छात्रा खुशी सैनी तीसरा स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम उपरांत बालिकाओं ने डांस की प्रस्तुति भी दी। स्कूल के प्रधानाचार्य वीरेंद्र सिंह व चाइल्डलाइन के निदेशक ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने संयुक्त रूप से सभी विजेताओं को पुरस्कृत किया एवं उनके उज्जवल भविष्य की कामना की। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधानाध्यपक वीरेंद्र सिंह, शिल्पी शर्मा, पूनम सिंह अरुणा कौशिक सतीश, अविनाश कुमार आदि का योगदान रहा।
इसके साथ ही रेलवे चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा लोगों को जागरूक करने के लिए स्टेशन परिसर में हस्ताक्षर अभियान चलाया। अभियान का उद्घाटन स्टेशन अधीक्षक डी के गौतम ने सर्वप्रथम हस्ताक्षर करके किया। इसके साथ ही आरपीएफ, जीआरपी, कुली, टीटीई तथा रेलवे के कर्मचारीगण व यात्रियों ने हस्ताक्षर कर चाइल्ड लाइन टीम को आश्वाशन दिलाया कि रेलवे परिसर में मुसीबतों में फंसे बच्चों की सहायता में अपना योगदान देगें।
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से चाइल्ड लाइन का समन्वयक प्रदीप सिंह, टीम सदस्य ज्योति सिंह, निर्मल गुप्ता, रेयान अहमद, रूचि सक्सेना, सीमा भारती, श्रीमती देवी, नीलम सैनी, मंजू कुमारी, ज़ीशान खान, शबनम आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
11/16/2021 05:00 PM