Aligarh
अलीगढ़ दबंग ससुराल के ख़ौफ से पति ने पत्नी को घर में रखने से किया इंकार, डर,दहशत से पीड़ित पति ने ससुराली जनों के खिलाफ दी तहरीर:
अलीगढ़। आतिफ खान। उत्तर प्रदेश के जनपद अलीगढ़ की कोतवाली खेर इलाके के गांव के रहने वाले युवक की शादी इगलास कोतवाली क्षेत्र की रहने वाली युवती के साथ लोक डाउन के दौरान बिना दान दहेज के हुई थी। लेकिन लोक डाउन के दौरान हुई शादी के बाद से ही पत्नी अपने पति के साथ रहने से मना करते हुए मायके में रह रही थी। पति जब भी अपनी पत्नी को लेने ससुराल पंहुचता तब तब उसके साथ मारपीट की गई। ससुराल जनों ने पत्नी को साफ तौर से उस घर में भेजने से इनकार कर दिया और लोक डाउन के दौरान शादी में खर्च किए गए 10 लाख रुपये वापस दहेज की मांग की गई। युवक ने 10 रुपये की डिमांड सुन पत्नी को लाने से मना कर दिया और छोड़कर अपने घर पहुंच गए। ससुराली जनों ने 10 लाख रुपए ना मिलते देख पत्नी को लेकर उसके ससुराल पहुंच गए। जबरन उसकी पत्नी को घर में घुसा दिया। लेकिन दबंग ससुराल के डर खौफ, दहशत से पति ने पत्नी को अपने घर में रखने से इंकार कर दिया।
गांव शिवाला कला निवासी अमर सिंह के बताए अनुसार पीड़ित ने जानकारी देते हुए बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसने अपने बेटे आदर्श कुमार की शादी कोतवाली इगलास इलाके के गांव महदौरा निवासी रजनेश के साथ की गई थी। शादी के बाद से ही उसके ससुरालीजन उसके बेटे आदर्श कुमार के साथ बदतमीजी से पेश आने लगे। जब भी उसका बेटा आदर्श अपनी पत्नी रजनेश को लेने के लिए ससुराल जाता है तो उसके साथ ससुराली जनों द्वारा बार- बार बेटी को ससुराल भेजने के बजाय उसके साथ मारपीट की जाती है। जबकि कोरोना महामारी के दौरान लोक डाउन में बिना दहेज के की गई शादी के बावजूद भी उसके बेटे के ससुरालीजन शादी में 10 लाख रुपये खर्च होने की बात करते हैं और उल्टा 10 लाख रुपया दहेज के वापस मांगने की मांग करते हुए अपनी बेटी को दामाद संग ससुराल भेजने की बात कही गई।
ससुराली जनों द्वारा दहेज के रुपए मांगने की बात सुनने के बाद उसके बेटे आदर्श कुमार ने अपनी पत्नी रजनेश को ससुराल से वापस लाने के लिए मना कर दिया और अपनी पत्नी रजनेश को उसके मायके में छोड़ कर अपने घर वापस पहुंच गया। पीड़ित अमर सिंह का आरोप है कि 14 नवंबर को उसके बेटे की पत्नी रजनेश उसका भाई और भाई का साला परवीन उसके बेटे की पत्नी को जबरन छोड़ने के लिए घर पहुंच गए। जिस पर परिवार के लोगों ने बेटे की पत्नी को जबरन घर में घुसता देख पति सहित परिवार के लोगों ने घर में रखने से मना कर दिया। इतना सुनते ही घर में घुसे लोगों ने उसके बेटे सहित परिवार के लोगों के साथ मारपीट करनी शुरू कर दी। चीखने चिल्लाने की आवाज सुनकर स्थानीय ग्रामीण दौड़कर मौके पर पहुंच गए।
मारपीट कर रहे बेटे के ससुराली जनों के चुंगल से परिवार के लोगों को ग्रामीणों द्वारा पीट रहे लोगों से छुड़ाया गया। परिजनों ने घटना की जानकारी डायल 100 नंबर पर कंट्रोल रूम में फोन कर पुलिस को दी गई। मारपीट की सूचना मिलते ही डायल हंड्रेड पुलिस मौके पर पहुंच गई। मौके पर मौजूद पुलिस की मौजूदगी में अमर सिंह और उसके बेटे आदर्श ने पत्नी रजनेश को घर में रखने से मना कर दिया। जिसके बाद पीड़ित परिजनों ने मारपीट करने वाले बेटे के ससुराली जनों के खिलाफ कोतवाली खैर पहुंचकर लिखित में तहरीर देते हुए मारपीट करने वाले लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर कार्यवाही की मांग की गई।
11/16/2021 05:30 AM


















