Aligarh
चाइल्डलाइन ने बांधा सुरक्षा बन्धन:जिलाधिकारी ने किया बालकों की सुरक्षा का वादा।:
अलीगढ़। उड़ान सोसाइटी द्वारा संचालित चाइल्डलाइन द्वारा आज बाल दिवस के उपलक्ष्य में चौदह से बीस नवम्बर तक मनाये गए ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह’ के अंतर्गत प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा बन्धन बांधा गया | कार्यक्रम का शुभारम्भ जिलाधिकारी जे सेल्वा कुमारी जी को सुरक्षा बन्धन बांध कर किया गया। जिलाधिकारी ने सभी बच्चों को सुरक्षा का वादा किया। इसके उपरांत बच्चों ने जिलाधिकारी के निर्देश पर कलेक्ट्रेट सभागार में मुख्य विकास अधिकारी अंकित खंडेलवाल, मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉक्टर आनंद उपाध्याय अपर जिलाधिकारी नगर राकेश कुमार पटेल, सिटी मजिस्ट्रेट प्रदीप वर्मा, जिला प्रोबेशन अधिकारी स्मिता सिंह सहित प्रशासनिक अधिकारियों को सुरक्षा बन्धन बांधा। इसके साथ ही चाइल्ड लाइन की टीम द्वारा अपर आयुक्त कंचन शरण, स्टेशन अधीक्षक, थाना जी आर पी, आर पी एफ, प्रेस क्लब, श्रम विभाग, बाल कल्याण समिति, महिला थाना, डीसीआरबी, सहित अन्य विभागों में जाकर भी सुरक्षा बन्धन बांधा। इस अवसर पर चाइल्डलाइन के निदेशक ज्ञानेन्द्र मिश्रा ने बताया कि चौदह से बीस नवम्बर तक चलने वाले अभियान में बालकों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा | साथ ही गत वर्षों की भांति संस्था द्वारा इस वर्ष भी ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह’ अंतर्गत सप्ताह भर लोगों में बच्चों के प्रति संवेदनशीलता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएगी | जिसमें काउन्सलिंग सत्र, सुरक्षा बंधन, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली आदि के माध्यम से बालकों को बाल अधिकार की जानकारी भी दी जाएगी |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश कुमार, चाइल्ड लाइन का समन्वयक प्रदीप सिंह, टीम सदस्य नीलम सैनी, भारत सिंह, रेयान अहमद, श्रीमती देवी, रूचि सक्सेना, नासिर अली खान, मंजू कुमारी, रेखा सिंह, विवेक कुमार, ज़ीशान खान, शबनम आदि का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
11/15/2021 03:12 PM