Aligarh
चाइल्डलाइन ने सेंटर पॉइंट पर चलाया हस्ताक्षर अभियान:
अलीगढ़। उड़ान सोसाइटी द्वारा संचालित चाइल्डलाइन द्वारा बाल दिवस के उपलक्ष्य में चौदह से बीस नवम्बर तक मनाये गए ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह’ के अंतर्गत आज सेंटर पॉइंट हस्ताक्षर अभियान चलाया | कार्यक्रम का शुभारम्भ जिला प्रोबेशन अधिकारी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष जीतेन्द्र सिंह, इंस्पेक्टर शुजात हुसैन व् एएचटीयू प्रभारी नितिन राठी ने संयुक्त रूप से किया । जिला प्रोबेशन अधिकारी ने बताया चौदह से बीस नवम्बर तक चलने वाले अभियान में बालकों के अधिकारों के प्रति लोगों को जागरूक किया जायेगा | इस अवसर पर चाइल्डलाइन के निदेशक ज्ञानेंद्र मिश्रा ने बताया कि गत वर्षों की भांति संस्था द्वारा इस वर्ष भी ‘चाइल्ड लाइन से दोस्ती सप्ताह’ अंतर्गत सप्ताह भर लोगों में बच्चों के प्रति संवेदनशीलता लाने के लिए विभिन्न कार्यक्रम चलाएगी | जिसमें काउन्सलिंग सत्र, सुरक्षा बंधन, पोस्टर प्रतियोगिता, रैली आदि के माध्यम से बालकों को बाल अधिकार की जानकारी भी दी जाएगी |
कार्यक्रम में प्रमुख रूप से राकेश कुमार, चाइल्ड लाइन का समन्वयक प्रदीप सिंह टीम सदस्य नीलम सैनी, भारत सिंह, रेयान अहमद, श्रीमती देवी, रूचि सक्सेना, नदीम अहमद,विवेक कुमार, शबनम का महत्वपूर्ण योगदान रहा ।
11/14/2021 05:06 PM