Aligarh
मंडलीय बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में अलीगढ़ जनपद बना चैंपियन: सम्मानित के साथ नगद धनराशि विजेताओं को दी गई।
अलीगढ़। मिस्टर अलीगढ़ मंडल बने अरुण शर्मा तथा मसल्स मैन अलीगढ़ मंडल संजू शर्मा एवं बेस्ट पोजर अलीगढ़ मंडल देवेश राज , बेस्ट फिजीक अलीगढ़ मण्डल मोहम्मद अहमद।
- टाइटल विजेताओं को 3100 , 2100 , 1100 के नकद धनराशि इनाम स्वरूप प्रदान किये गए।
फिट इंडिया अभियान के तहत स्वस्थ रहने हेतु व्यायाम के प्रति जागरूकता लाने के उद्देश्य से आज महारानी अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में मंडलीय मिस्टर अलीगढ़ बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में मिस्टर अलीगढ़ मंडल बने अरुण शर्मा तथा मसल्स मैन अलीगढ़ मंडल संजू शर्मा एवं बेस्ट पोजर अलीगढ़ मंडल देवेश राज , बेस्ट फिजीक अलीगढ़ मण्डल मोहम्मद अहमद ने अपने स्वस्थ एवं बलिष्ठ मांसपेशियों का संगीत के धुनों पर अलग-अलग स्टाइल से प्रदर्शन कर टाइटल अपने नाम किया । अहिल्याबाई स्पोर्ट्स स्टेडियम में आयोजित होने वाली प्रतियोगिता में पूरे मंडल से 132 प्रतिभागियों ने प्रतिभाग किया प्रतियोगिता में अलीगढ़ जनपद के 100 से अधिक प्रतिभागियों ने प्रतिभाग कर अलीगढ़ जनपद बॉडी बिल्डिंग में मंडल में चैंपियन बना ।
प्रतियोगिता का उद्घाटन पूर्व नगर विधायक जफर आलम द्वारा प्रतिभागियों से परिचय प्राप्त कर किया गया अपने उद्घाटन के संबोधन में युवाओं को अपना आशीर्वाद देते हुए कहां की देश या समाज की उन्नति के लिए शारीरिक स्वास्थ्य एक महत्वपूर्ण हिस्सा है इस प्रतियोगिता से हर आयु वर्ग प्रेरित होकर व्यायाम एवं योग को अपने दिनचर्या का हिस्सा बनाएंगे ऐसा मेरा विश्वास है। विशिष्ट अतिथि के रुप में उपस्थित यूपी ओलंपिक एसोसिएशन के संयुक्त सचिव मजहर उल कमर, समाजवादी पार्टी के नेता अज्जू इस्हाक़, आईएस प्रतिष्ठा अकैडमी के डायरेक्टर डीआर यादव, मनोज यादव ,अब्दुल हमीद घोसी ,मोहम्मद अली, मिर्जा वसीम बेग , भगत सिंह बाबा विजेताओं को पुरस्कार प्रदान किए तथा प्रतियोगिता का संचालन उत्तर प्रदेश जिम संगठन के अध्यक्ष मुजाहिद असलम एवं सचिव विनीत यादव ने संयुक्त रूप से किया । निर्णायक मंडल में प्रमुख निर्णायक पूर्व नॉर्थ इंडिया चैंपियन मोहम्मद कफील, विक्की ठाकुर ,कपिल सिंह ,सुशांत सक्सेना ,रोहित राणा रहे तथा स्टेज मार्शल के रूप में मोहम्मद सादान रहे । मंडलीयक बॉडी बिल्डिंग प्रतियोगिता में विशिष्ट अतिथि के रूप में गाजियाबाद के असलम मलिक युवाओं के बीच आकर्षण का केंद्र रहे सभी आयोजकों ने उन्हें माला पहनाकर एवं पगड़ी भेंट कर भव्य स्वागत किया ।
परिणाम निम्नलिखित है
अप टू 50
इमरान, यस, रोहित
50- 55 वर्ग भार
मोहम्मद सलमान, विवेक वर्मा, विजय,
55 से 60 वर्ग भार
मोहम्मद मनोज, गौतम, भानु
60 से 65 वर्ग भार
संजीव शर्मा, अंकित, फिरोज
65 से 70 वर्ग भार
मुकेश राघव, अर्जुन पंडित, सुल्तान
70 से 75 वर्ग भार
आकाश, ताबिश, लव कुश शर्मा
75 से 80 वर्ग भार
देवेश राज, मोहम्मद अहमद, अरुण
80 +
अरुण शर्मा , फैजान , निशांत गोयल
क्रमशः प्रथम , द्वितीय एवं तृतीय स्थान पर रहे अंत में सभी जिम संचालकों को उत्तर प्रदेश जन संगठन द्वारा सम्मानित किया।
मिस्टर अलीगढ़ मंडल बने अरुण शर्मा तथा मसल्स मैन अलीगढ़ मंडल संजू शर्मा एवं बेस्ट पोजर अलीगढ़ मंडल देवेश राज , बेस्ट फिजीक अलीगढ़ मण्डल मोहम्मद अहमद के साथ मज़हर उल कमर और अन्य पदाधिकारी।
11/14/2021 04:05 PM


















