Aligarh
बहुजन समाज पार्टी के नेता अंसार अहमद शेख ने अंबेडकर पार्क पर पहुँच कर श्रद्धा सुमन अर्पित की: बहुजन समाज पार्टी के नेता एवं कार्यकर्ता भी रहे मौजूद।
अलीगढ़। महानगर के अंबेडकर पार्क घंटाघर पर श्रद्धांजलि अर्पित की जिसमें बहुजन समाज पार्टी की राष्ट्रीय अध्यक्ष व उत्तर प्रदेश की पूर्व लोकप्रिय मुख्यमंत्री बहन कुमारी मायावती की पूज्य माताजी श्रीमती रामरती का आज दिल्ली में हृदय गति रुकने से निधन हो गया।
बहन जी की माता जी के निधन से आज बहुजन समाज पार्टी का एक एक कार्यकर्त्ता सकते में है और बहुत ही दुखी है।
बीएसपी के मंडल संयोजक एडवोकेट अंसार अहमद शेख ने कहा कि पूर्व में ही 2007 में भी जब बहुजन समाज पार्टी सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही थी तब भी बहुजन समाज पार्टी के संस्थापक मान्यवर कांशीराम साहब के निधन से मान्य बहन जी बहुत ही शोकाकुल होकर विपरीत परिस्थितियों से लड़कर पार्टी को संभाला और आज भी फिर से जब विधानसभा चुनाव सर पर है और पार्टी सत्ता में आने के लिए संघर्ष कर रही है।
तब बहन जी के सामने एक बार फिर से उसी तरह की विपरीत परिस्थिति है पर हमें पूर्ण विश्वास है की तथागत भगवान गौतम बुद्ध माननीय बहन जी को पुनः इस दुख को सहन करने की शक्ति देकर उनका आत्मविश्वास बनाए रखेंगे।
और आज बहुजन समाज के करोड़ों लोग इस दुःख की घड़ी में बहन जी के साथ है और उन्हें इस दुख की घड़ी में और ज्यादा सहयोग करेंगे।
11/14/2021 12:01 PM