Aligarh
बेसिक शिक्षा विभाग अलीगढ़ द्वारा समग्र शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अंतर्गत दिव्यांग छात्रों को उपकरण/सहायक यंत्र वितरण: शिविर का आयोजन ब्लाॅक संसाधन केन्द्र एलमपुर, लोधा पर किया गया।
अलीगढ़। आज दिनांक 13 नवम्बर 2021 को सत्येंद्र कुमार, ज़िला बेसिक शिक्षा अधिकारी, अलीगढ़ के कुशल निर्देशन में समग्र शिक्षा अभियान में समेकित शिक्षा के अंतर्गत (अस्थिबाधित, श्रवण बाधित, दृष्टि बाधित, बहुआयामी दिव्यांग, सेरेब्रल पाल्सी एवं मानसिक मंद) दिव्यांग छात्रों हेतु उपकरण/सहायक यंत्र वितरण शिविर का आयोजन ब्लाॅक संसाधन केन्द्र लोधा एलमपुर पर किया गया। वितरण शिविर में मुख्य अतिथि के रूप में *श्री अंकित खण्डेलवाल मुख्य विकास अधिकारी अलीगढ़ एवम विशिष्ट अतिथि के रूप में श्री धर्मेंद्र शर्मा जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़, किशोर सिंह विधिक सेवा प्राधिकरण रहे।
कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य विकास अधिकारी महोदय ने दीप प्रज्वलन करके किया। वितरण शिविर में कुल 224 दिव्यांग छात्रों को उपकरण / सहायक यंत्र वितरण किया गया 19 रोलेटर,57 ट्राई साइकिल, 97 एम. आर. किट, 62 श्रवण यंत्र , 52 व्हीलचेयर, , 62 क्रंचेज, 08ब्रेल किट,18सीपी चेयर कुल 391 उपकरण / सहायक यन्त्र वितरित किया गया। शिविर में आये
एलिम्को कानपुर के टीम में आर्थो सर्जन श्री कमल नारायण आडियोलाॅजिस्ट श्री अरविंद कुमार एवं पुर्नवास विशेषज्ञ श्री अजय कुमार द्वारा बच्चों का परीक्षण किया गया। मुख्य विकास अधिकारी महोदय द्वारा दिव्यांगजन बच्चों की शिक्षा पर जोर देते हुए कहा कि प्रत्येक बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्राप्त करने का अधिकार है। दिव्यांगजन बच्चों को सहानुभूति नहीं उनका अधिकार मिलना चाहिये। अभिभावकों से अपील की कि वे सभी अपने बच्चों को स्कूलों में नामांकन कराएं और शिक्षा अधिकारी इनकी शिक्षा पर विशेष ध्यान दें।
सत्येंद्र कुमार जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी अलीगढ़ व ज्ञानेंद्र कुमार सहायक वित्त एवं लेखा अधिकारी द्वारा मुख्य एवं विशिष्ट अथितियों को स्मृति चिन्ह भेंट किया गया तथा सभी को धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
मापन शिविर में बेसिक शिक्षा विभाग से खण्ड शिक्षा अधिकारी लोधा श्री कैलाश चंद पांडे, जिला समन्वयक समेकित शिक्षा श्री ॠषी सिंह, वीरेंद्र सिंह प्रधानाध्यापक कंपोजिट विद्यालय एलमपुर जिला व्यायाम शिक्षक सुशील शर्मा, सतीश सिंह एवं विशेष शिक्षक धर्मेंद्र विनोद दिलीप, अनामिका सिंह, लतेश सिंह एवं हृदेश शर्मा फिजियोथैरेपिस्ट ने सहयोग प्रदान किया।
11/13/2021 07:48 PM