Aligarh
एस जे डी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन:
अलीगढ। एसजेडी मेमोरियल पब्लिक स्कूल में बाल दिवस की पूर्व संध्या पर कार्यक्रम का आयोजन किया गया।
कार्यक्रम का शुभारंभ प्रथम प्रधानमंत्री जवाहरलाल नेहरू जी की तस्वीर पर माल्यार्पण कर किया गया।
इसके पश्चात बाल दिवस के अवसर पर विद्यार्थियों ने सुंदर प्रस्तुतियां दी तथा खेलकूद का भी आयोजन किया गया।
प्रधानाचार्य डॉ0 नीलम शर्मा ने विद्यार्थियों को सम्बोधित करते हुए चाचा नेहरू जी बारे में बताया तथा बाल दिवस की शुभकामनाएं दीं।
कार्यक्रम में मेघा गुप्ता, निर्मल उपाध्याय, बरखा वार्ष्णेय, नेहा शर्मा, वर्षा वार्ष्णेय, प्रिंसी वार्ष्णेय, खुशबू सक्सेना, मंजू चौधरी आदि उपस्थित रहे।
11/13/2021 05:52 PM