Aligarh
भाजपा सरकार हर पहलू पर फेल पूरा प्रदेश राम भरोसे : गोंडा अलीगढ़
किसान आंदोलन के समर्थन में अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ परअनिश्चितकालीन धरने पर किसानों ने किसान एकता जिंदाबाद राकेश टिकैत जिंदाबाद राष्ट्रीय लोकदल जिंदाबाद जयंत चौधरी जिंदाबाद किसान यूनियन जिंदाबाद किसान गरीब मजदूर एकता जिंदाबाद के नारे लगाए
और कहा जब तक सरकार देश के अन्नदाताओं की मांगे नहीं मानती तब तक हम आंदोलन करते रहेंगे और अपनी मांगों को मनवा कर रहेंगे धरना स्थल पर मौजूद अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा मौजूदा सरकार हर पहलू पर फेल है।
पूरा प्रदेश रामभरोसे देश के किसानों को समय पर डीएपी नहीं सिंचाई के समय बिजली नहीं महगायी चरम सीमा पर बेरोजगार युवा परेशान चारों तरफ लूट मर्डर अपहरण बलात्कार बच्चों की चोरी चारों तरफ बेरोजगारी महंगाई किसान गरीब मजदूर बेहाल स्वामी धर्मपाल सिंह ने कहा सरकार जब किसान का काम आता है। तो तान दुपट्टा सो जाती है ।
आज खाद की ब्लैक सरेआम हो रही है किसान को खाद नहीं मिल रहा दर-दर भटक रहा है किसान सरकार वे सुध धरना स्थल पर रमेश सूर्यवंशी कैलाश सूर्यवंशी शांतनु चौधरी रईस खान राजवीर सिंह बघेल दिगंबर सिंह कश्यप बाल किशन सिंह पप्पू सिंह बघेल रामवीर सिंह सूर्यवंशी सचिन कश्यप हरपाल सिंह विवेक कुमार प्रमोद कुमार हमीद खान राशिद खान प्रेमपाल सिंह बाल्मीकि जोगिंदर सिंह लोकेश चौधरी आदि लोग मौजूद रहे।
रिपोर्ट:विनोद कुमार
11/13/2021 02:17 PM