Aligarh
मूर्ति स्थापना के साथ हुई विधि विधान से पूजा अर्चना:
अलीगढ। श्री साईं आसरा(निर्माणधीन श्री साईं मंदिर, गौशाला एवं वृद्धाश्रम) पर आज शिव परिवार ,भगवान चित्रगुप्त महाराज, शनिदेव महाराज, पंचमुखी हनुमान, मां दुर्गा जी, मां काली जी, आदि मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा एवं शिव विवाह का कार्यक्रम आयोजित किया गया।
संस्थापक अशोक सक्सेना गुरुजी ने बताया कि आज मंदिर में विधिविधान से मूर्तियों की स्थापना कर प्राण प्रतिष्ठा की गई। इस दौरान आयोजित हवन में बड़ी संख्या में श्रद्धालु ने आहूतियां डालीं। इसके बाद विशाल भंडारे का आयोजन किया गया। शिव विवाह श्रीमती छाया शर्मा द्वारा किया गया। श्रोती पंडित , मनोज पंडित और आलोक पंडित द्वारा संयुक्त रूप से प्राण प्रतिष्ठा कराई गई
कार्यक्रम को सफल बनाने में संस्थापक अध्यक्ष अशोक सक्सेना गुरुजी ,अनिरुद्ध कुमार सक्सेना एमसी गुप्ता,अनिल कुमार गुप्त,अशोक सक्सेना, मनोज सक्सेना,ज्ञान गुप्ता,राकेश गुप्ता साई, राज सक्सेना ,अर्जुन सक्सेना एडवोकेट, अभिषेक सक्सेना, प्रमोद सक्सेना ,पवन वार्ष्णेय दवाई , अभिलाष सौरखिया ,राजेश ,प्रदीप सिंह जीएसटी, दिलीप सक्सेना ,आकाश सक्सेना,आनंद सक्सेना आदि भक्तगण मौजूद रहे।
11/12/2021 06:06 PM