Aligarh
जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी के नेतृत्व में टीमो ने की सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही:
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर सीएमओ के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ के नेतृत्व में ग्राम सेहोर हरदुआगंज, बरौली जवां,स्यारोल टप्पल, लक्ष्मण गढ़ी खैर,दतावली छर्रा व नगरीय क्षेत्र में बन्ना देवी, इन्द्रा नगर, व क्वार्सी में कैम्प लगाकर 131 लोगों को दवा, 35 बुखार के मरीज, 30 मलेरिया के टेस्ट व 91 घरों का सर्वे किया गया जिसमें 35 बुखार के रोगी पाए गए।इससे पहले सीएमओ डॉ आनंद, उपाध्याय द्वारा मलेरिया कर्मी, डी बी सी को जागरूक कर रैली के रूप में रवाना किया गया। ड एमओ द्वारा जीका से बचाव की जानकारी दी गई ।जनपद में डेंगू से किसी भी प्रकार की मृत्यु की सूचना प्राप्त नहीं हुई है। नगरीय क्षेत्र एवं ग्रामीण क्षेत्रों में टीमों द्वारा सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की गई ।इस कार्यवाही के अरबन मलेरिया यूनिट द्वारा नगला मसानी, महफूज नगर, धौर्रा माफी, देवी नगला, किशनपुर, मदीना कॉलोनी आदि में अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही की गई । इस कार्यवाही के दौरान 2634 घरों का भ्रमण किया गया। 652 कूलर, 1867 फ्रिज, 4987 गमले एवं 5126 अन्य पात्रों को चेक किया गया जिसमें से 22 पात्र धनात्मक पाए गए। जिन्हें टीमों द्वारा अपनी उपस्थिति में खाली करा दिया गया । नगरीय व ग्रामीण क्षेत्रों में जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को क्या करें क्या ना करें के पेंपलेट भी वितरित किए गए। लोगों से अपने आसपास पानी इकट्ठा ना होने देने, इकट्ठे पानी में जला हुआ मोबिल आयल डालने, मच्छरदानी में सोने, कूड़े कचरे का निस्तारण करने व बुखार की स्थिति में दर्द निवारक दवा का सेवन न करने की अपील भी की गई।
कार्यवाही में डॉ समीर, डॉ तसलीम, डॉ अरसलान, डॉ अतिया व मलेरिया कर्मी मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के क्रम मैं आज बुखार के 44 रोगियों की रक्त पट्टिका भी बनाई गई।
11/08/2021 04:47 PM