Aligarh
हर क्षेत्र में रोजाना फॉगिंग एवं नालो की सफाई कराये नगर निगम - समस्या निवारण समिति:
अलीगढ़। समस्या निवारण समिति के तत्वाधान में आज दिनांक 8 नवंबर 2021 को एक ज्ञापन अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त को सौंपा गया जिसमें कि समस्या निवारण समिति के द्वारा पुराने शहर एवं दलित बस्तियों में रोजाना फॉगिंग एवं नालों की सफाई की मांग की गई।
इस मौके पर समस्या निवारण समिति के संरक्षक मनोज सक्सेना ने कहा कि लगातार शहर में डेंगू, मलेरिया, टाइफाइड आदि का प्रकोप बढ़ता जा रहा है। स्थिति इतनी भयावह है कि प्राइवेट और सरकारी अस्पतालों में मरीजो के लिए जगह तक नहीं बची है, इतने के बावजूद भी नगर निगम के द्वारा रोजाना फागिंग नहीं कराई जाती है। हफ्ते में एक दिन फागिंग होती भी है तो कुछ गली मोहल्लों में, जिसकी वजह से लगातार डेंगू, मलेरिया आदि के रोगी बढ़ते जा रहे हैं। साथ ही साथ फॉगिग में जो दवाई की मात्रा होनी चाहिए वह भी पर्याप्त नहीं होती।
इस मौके पर समस्या निवारण समिति के संयोजक प्रवीर सक्सेना ने कहा कि पुराने शहर एवं दलित बस्तियों में नाले एवं नालिया कीचड़ से अटी पड़ी है जिससे कि मच्छर पैदा होते हैं।नाली और नालियों की सफाई अगर पर्याप्त मात्रा में हो तो मच्छर पैदा नहीं होंगे और संचारी रोग नहीं बढ़ेंगे।
इस मौके पर समिति के जिला प्रभारी विवेक कश्यप, मोहम्मद आसिफ, एम एल पापा, अरुण तिवारी आदि लोग मौजूद रहे।
11/08/2021 04:40 PM