Aligarh
भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हुए कई बड़े नेता: अखिल भारतीय कांग्रेस मुख्यालय पर ली सदस्यता।
NEW DELHI । आज अलीगढ जनपद की वीरपुरा रियासत के दो प्रमुख सदस्य दि अलीगढ बार ऐसोसियेशन के अध्यक्ष कुवंर ब्रजेश कुमार सिंह और कुवंर उमेश कुमार सिंह ने भाजपा छोडकर कांग्रेस पार्टी में शामिल होने की घोषणा की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के मुख्यालय 24 अकबर रोड़, नई दिल्ली पर हुये कार्यक्रम में आज इन लोगों ने अखिल भारतीय कांग्रेस कमैटी के महासचिव और उ0प्र0 विधानसभा के चुनावों के लिये बनी स्क्रीनिंग कमैटी के चेयरमेन भवँर जितेन्द्र सिंह पूर्व सांसद एवं पूर्व केन्द्रीय मंत्री के समक्ष कांग्रेस पार्टी का दामन थामा। भवँर जितेन्द्र सिंह ने इन लोगों का माल्यापर्ण करके स्वागत करते हुये कहा कि मुझे खुशी है कि अलीगढ जनपद के एक प्रमुख घराने के सदस्य आज कांग्रेस पार्टी में शामिल हुये हैं। मुझे पूर्ण आशा है कि आप लोग अपनी पारिवारिक प्रष्ठभूमि व अपनी क्षमताओं के बल पर कांग्रेस पार्टी को मजबूत बनाने का कार्य करेंगे। कुवँर ब्रजेश कुमार सिंह ने उन्हे आश्वस्त करते हुये कहा कि आपने हम पर जो विश्वास किया है हम उसकी कसौटी पर खरा उतरेंगे।
इस अवसर पर उपस्थित लोगों में एड0 असीम गुप्ता, एड0 रिषी कुमार राघव, अभय प्रताप सिंह, अक्षय प्रताप सिंह, कुवंर राज प्रताप सिंह, कुवंर कृष्ण प्रताप_सिंह, रवी बघेल, गौतम सिद्धार्थ सिंह, तेजस प्रताप सिंह, अरूण प्रताप सिंह, भूपेन्द्र कुमार, संजय सिंघानियां, ठा0 श्रीपाल सिंह, महावीर शर्मा, पप्पू पहलवान, कुलदीप सिंह, रवेन्द्र कुमार, चैधरी हरेन्द्र सिंह, महेन्द्रपाल शर्मा, श्याम सुन्दर शर्मा, दिनेश सांवरिया, विवेक सांवरिया, ओमवीर सिंह, पिंकू बघेल, गगन बघेल, भूपेश राघव, जीतू ठाकुर, आदि उपस्थित थे।
10/31/2021 06:14 PM