Aligarh
अलीगढ़ थाना क्वार्सी इलाके के चिलकौरा में हजारों रुपए का सामान व नगदी दीवार तोड़कर चोरी: चोरों के गैंग में बच्चे के होने की भी आशंका।
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दावा करते हैं कि अपराधी या तो जेल में है या फिर मुठभेड़ में मारे जा चुके हैं परंतु चोर-डकैतों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि वह आम जनता के साथ-साथ व्यापारियों के साथ हजारों लाखों रुपए एवं कीमती सामान की चोरी की घटनाओं को अंजाम देकर इलाकाई लोगों को बेहद परेशान कर दिया है वहीं दूसरी ओर चोरों के हौसले इतने बुलंद हो चुके हैं कि बीते दिनों थाना क्वारसी चौराहे से पुलिस की लेपर्ड मोटरसाइकिल तक चोर चुरा कर ले गए जिसको पुलिस आज तक नहीं ढूंढ पाई, सूचना देने वाले को इनाम तक घोषित कर दिया गया है।
कुछ दिन पहले मोनू की दुकान जो कि गरीब नवाज चौराहा चिलकौरा थाना क्वार्सी जो कि दवाइयों की दुकान चलाते हैं उनकी दुकान को भी चोरों ने शिकार बनाया और दुकान के साइड में बनी दीवार को तोड़कर दाखिल हुए और हजारों रुपए की दवाइयां चोर ले उड़े।
आज 29 अक्टूबर 2021 को चोरों ने एक और दुकान को शिकार बनाते हुए घटना को अंजाम दिया और चिलकौरा के गरीब नवाज कॉलोनी चौराहे के पास में स्थित जन सेवा केंद्र दुकान की दीवार तोड़कर चोरों ने हजारों रुपए का सामान व नगदी साफ कर ली। चोरों द्वारा चोरी की गई चीजों में नया लैपटॉप, मोबाइल फोन, मोबाइल एसेसरीज, ₹8000 , एक जरूरी कागजों का बैग भी चोर ले गए। दुकान के संचालक मोहम्मद फैसल ने घटना की सूचना पाते ही 112 नंबर पर पुलिस को अवगत कराया पुलिस मौके पर पहुंची उसके पश्चात थाना क्वार्सी में लिखित तहरीर दी।
10/29/2021 11:29 AM