Aligarh
मोदी कल्याण स्वरोजगार योजना के तहत महिलाओं को आत्मनिर्भर बनने की ट्रेनिंग:
अलीगढ।मोदी कल्याण स्वरोजगार योजना द्वारा शहर की विभिन्न मलिन बस्तियों में महिलाओं,बेटियों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए रोजगार परक कोर्स सिलाई,मेहंदी,ब्यूटीशियन का प्रशिक्षण महेंद्र नगर स्थित प्रिया सिलाई सेंटर प्रशिक्षण केंद्र में दिया जा रहा है| योजना प्रमुख मानव महाजन द्वारा केंद्र का निरीक्षण किया गया साथ ही प्रशिक्षण किट का वितरण किया गया| कार्यक्रम का शुभारंभ मां सरस्वती के चित्र पर भा. ज.पा.नेता मानव महाजन व राजीव शर्मा द्वारा दीप जलाकर माल्यार्पण कर किया गया|प्रशिक्षण केंद्र पर छात्राओं महिलाओं को रोजगार परक आत्मनिर्भर बनाने हेतु योग्य अध्यापिका रितु शर्मा जी द्वारा सिलाई,ब्यूटीशियन, मेहंदी का प्रशिक्षण दिया जा रहा है जिसमें छात्राएं, महिलाओं को सीखने के बाद अपना खुद का रोजगार खोल सकती हैं और आत्मनिर्भर स्वाबलंबी बनकर समाज को एक नई दिशा की ओर ले जाएंगी| शहर सेवक मानव महाजन ने छात्राओं को प्रशिक्षण प्राप्त करने के बाद अपना खुद का रोजगार करने की प्रेरणा दी| गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसायटी के निदेशक गौरव अग्रवाल ने कहा की संस्था आपको हर संभव मदद करने के लिए तैयार है जिससे छात्राएं महिलाएं अपना भविष्य उज्जवल बना सके| इस अवसर पर पंडित विशेष शर्मा,मुस्कान शर्मा,राम कुमार गुप्ता, गीता ठाकुर,विनीता शर्मा, शशि गुप्ता,सोनी ठाकुर, राधा ठाकुर, कल्पना राजोरिया,अंजलि राजोरिया,महिमा यादव, आशा राठौर,भावना राजोरिया,प्रिया शर्मा, रचना,मोहिनी आदि महिलाएं छात्राएं मौजूद रहे।
10/26/2021 06:24 PM