Aligarh
अवर अभियंताओं एवं प्रोन्नत अभियंताओं का वादाखिलाफी के विरोध में आंदोलन तीव्र:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/विद्युत परिषद जूनियर इंजीनियर संगठन के बैनर तले संपूर्ण उत्तर प्रदेश के ऊर्जा विभाग के समस्त अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंताओं द्वारा विभिन्न सहमतियों एवं आदेशों को लागू करने में ऊर्जा प्रबंधन जानबूझकर उलझाने का कार्य करने के विरोध में* एवं ऊर्जा मंत्री जी के आश्वासन के बाद संगठन ने विगत समय से जारी आंदोलन को 16 अक्टूबर 2021 से 10 दिन के लिए स्थगित किया था उसके बाद भी वार्ता होने के बावजूद संगठन ने विवशता पूर्वक ध्यानाकर्षण आंदोलन के लिए पुनः बाद हुआ है
संगठन सदस्यों ने नियमानुसार कार्य (work to rule) कर शाम 3:00 बजे से शाम 5:00 बजे तक परियोजना के मुख्य द्वार मुख्य महाप्रबंधक कार्यालय पर विरोध सभा की अध्यक्षता करते हुए संगठन के अध्यक्ष इं0 सुखविंदर सिंह ने कहा की संगठन के समस्त सदस्य अपनी महत्वपूर्ण न्यायोचित मांगों पर शान्तिपूर्ण तरीके से आन्दोलन कर रहे है। ऊर्जा प्रबन्धन द्वारा संवर्ग की न्यायोचित मांगो पर संगठन के तर्कों से सहमत होते हुए भी आज तक आदेश जारी नही किये गये, जिससे विवश होकर संगठन को अपनी न्यायोचित मांगो के लिए कार्य बहिष्कार से लेकर जेल भरो आंदोलन कर रहा है। जिसका समस्त उत्तरदायित्व शीर्ष ऊर्जा प्रबन्धन का हैं। *इस संगठन ने सदैव संवेदनशीलता व जिम्मेदारी का परिचय दिया है।*
संगठन के क्षेत्रीय सचिव *इं0 राजू सिंह* ने सभा का संचालन करते हुए अवगत कराया कि ऊर्जा प्रबंधन की हठधर्मिता संगठन को आंदोलन के लिए बाध्य कर रही है जब के संगठन की समस्त न्याय उचित मांगे एवं समस्याएं हैं जिन पर पहले सहमति में बन चुकी थी I विरोध सभा में प्रेम कुमार शिवहरि उत्तरेस कुमार सुधेद्र यादव रवि कुमार विवेक कुमार रविंद्र कुमार मुन्ना यादव मनीष कुमार रवि कांत राममूरत मौर्य सुरेश कुमार राजेंद्र कुमार अमित गौतम सुभान खान योगेश कुमार कृष्ण मुरारी दिनेश सिंह नवीन कुमार सहित भारी संख्या में अवर अभियंता एवं प्रोन्नत अभियंता सम्मिलित रहे।
10/25/2021 06:47 PM