Aligarh
समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा राज्यपाल के नाम एसीएम प्रथम को सौंपा ज्ञापन:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/समाजवादी लोहिया वाहिनी द्वारा आज एक ज्ञापन राज्यपाल उत्तर प्रदेश के नाम एसीएम प्रथम को दिया गया।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तरुण बाल्मीकि ने कहा कि वर्तमान समय में उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी जब से सत्ता में आई है तभी से प्रदेश में दलित/ बाल्मीकि समाज का खुला शोषण/ अत्याचार आये दिन कर रही है प्रदेश में जंगलराज कायम है दलित समाज को निशाना मनाया जा रहा है घटना वर्तमान दिनांक 20 अगस्त 2021 आगरा के थाना जगदीशपुरा की है जनपद आगरा में अरुण बाल्मिकी हत्याकांड जो कि पुलिस कस्टडी में थाने के अंदर अरुण वाल्मीकि हत्या इसका प्रत्यक्ष प्रमाण है आगरा में पुलिस ने अरुण बाल्मीकि की हत्या की है।
समाजवादी लोहिया वाहिनी के जिला अध्यक्ष पंकज यादव ने अपनी मांगों को रखते हुए कहा कि आगरा निवासी मृतक अरुण बाल्मीकि केस की जांच सीबीआई द्वारा कराई जाए घटना में दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध नामजद एफ0आई0आर0 दर्ज की जाए और हत्या का मुकदमा फास्ट ट्रैक कोर्ट में चलाया जाए घटना से संबंधित दोषी पुलिसकर्मियों को राजकीय पुलिस सेवा से बर्खास्त किया जाए मृतक के परिवार को एक करोड़ रुपया अनुदान राशि प्रदान की जाए एवं परिवार की एक सदस्य को सरकारी विभाग में स्थाई नौकरी दी जाए यदि मांगों का समाधान नहीं हुआ तो समाजवादी लोहिया वाहिनी पूरे प्रदेश में धरना प्रदर्शन का आंदोलन को बाध्य होगी
ज्ञापन देने वाले समाजवादी लोहिया वाहिनी के प्रदेश सचिव तरुण बाल्मीकि,फुरकान मिर्जा,प्रभात सविता,दिनेश यादव,राजेश खटीक, पंकज यादव,ललित कांत जाटव, छत्रपाल बाल्मीकि,सुनील कुमार बाल्मीकि,अरुण चौहान बाल्मीकि, सीपी सिंह वाल्मीकि,पंकज वाल्मीकि, सौरभ,राजेंद्र कुमार,बबलू लाल चोपड़ा,सचिन आदि लोग उपस्थित रहे।
10/25/2021 05:54 PM