Aligarh
डीआईओएस के नेतृत्व में विभिन्न स्कूल कॉलेजों में संचारी रोग नियंत्रण अभियान के अंतर्गत हुए कार्यक्रम:
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर जिला विद्यालय निरीक्षक अलीगढ़ के नेतृत्व में अक्टूबर-नवंबर 2021 प्रस्तावित संचारी रोग नियंत्रण अभियान एवं दस्तक अभियान तथा संचारी रोग एवं दिमागी बुखार पर प्रभावी नियंत्रण के संबंध में आज दिनांक 25 अक्टूबर 2021 को निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार जनपद अलीगढ़ के मोहनी आदर्श इंटर कॉलेज बाढोन अलीगढ़,पंडित दीनदयाल उपाध्याय मॉडल इंटर कॉलेज बड़े सरा अलीगढ़, आदर्श इंटर कॉलेज ऋषि आश्रम अलहदादपुर अलीगढ़, उदय सिंह जैन कन्या इंटर कॉलेज अलीगढ़, ग्राम समाज उच्चतर माध्यमिक विद्यालय लोधा अलीगढ़,जनता इंटर कॉलेज छैरत अलीगढ़, संकट मोचन उच्चतर माध्यमिक विद्यालय मादक अलीगढ़,लाल बहादुर शास्त्री इंटर कॉलेज इगलास अलीगढ़, हिंदू इंटर कॉलेज अलीगढ़, रघुनंदन सिंह इंटर कॉलेज छर्रा अलीगढ़, राजकीय हाई स्कूल पिपलौठ अलीगढ़ तथा जनपद के अन्य समस्त विद्यालयों में स्वास्थ्य विभाग के भिज्ञ कार्मिकों के सहयोग से कोविड-19 के बचाव के साथ दिमागी बुखार एवं संचारी रोगों से बचाव एवं रोकथाम के संबंध में शिक्षकों विद्यार्थीयों एवं विद्यार्थियों के अभिभावकों जागरूक किया गया। तथा क्लोरिनेशन डेमो, पेयजल को उबालकर पीना, साबुन से हाथ धोना,शौचालयों का प्रयोग करना एवं अन्य विभिन्न जानकारियों से अवगत कराया। ताकि शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं एवं उनके अभिभावकों को संचारी रोगों के संक्रमण से बचाया जा सके।
10/25/2021 05:15 PM