Aligarh
हिंदू इंटर कॉलेज अलीगढ़ में प्रार्थना सभा के दौरान संचारी रोगों के बारे में दी गई विस्तृत जानकारी:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/हिंदू इंटर कॉलेज अलीगढ़ में 18 अक्टूबर से 17 नवंबर 2021 तक प्रस्तावित विशेष संचारी रोग नियंत्रण एवं दस्तक अभियान जोकि उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा माध्यमिक विद्यालयों में प्रस्तावित है। इसके तहत आज हिंदू इंटर कॉलेज में संचारी रोगों व हेल्थ क्लब के नोडल अधिकारी राम प्रताप सिंह के दिशा निर्देशन में संचारी रोगों के बचाव हेतु विद्यार्थियों को जानकारियां दी गई। जिसके अंतर्गत उन्होंने छात्रों को बताया कि एडीज नाम का मच्छर जो कि केवल दिन में काटता है एवं कृत्रिम रूप से इकट्ठे हुए साफ पानी में पनपता है। इसी के काटने की वजह से हमें डेंगू होता है। यह मच्छर लगभग दो ढाई फुट की ऊंचाई तक ही उड़ सकता है। श्री रामप्रताप जी ने छात्रों को बताया कि हमें पूरी बाजू की कमीज, पेंट, जूते एवं मोजे पहनने चाहिए तथा मच्छर रोधी उपाय भी अपनाने चाहिए। हमें खाने से पहले हाथ अवश्य रूप से धोने चाहिए। अगर हमें बुखार आ जाए तो हमें आसपास के झोलाछाप डॉक्टरों से सलाह ना लेकर पास के किसी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर जाकर डॉक्टर से ही दवा लेनी चाहिए।
विद्यालय के अनुशासन अधिकारी गोपाल शुक्ला ने संचारी रोगों के बचाव हेतु छात्रों को सामूहिक शपथ दिलाई। उन्होंने कहा कि सरकार द्वारा बताए गए उपायों को अपनी जीवनशैली में लाने के उपरांत ही हम इन संक्रामक रोगों से अपना बचाव कर सकते हैं। उन्होंने छात्रों को अपने घर के आस-पास की सफाई रखने हेतु भी प्रेरित किया।
इस अवसर पर विद्यालय की सभी कक्षाओं, नालियों तथा शौचालय आदि की सफाई कराई गई। इस कार्यक्रम में संजय शर्मा, सुशील शर्मा, जसवीर सिंह, राजेश कुमार, नेत्रपाल, सुरेश गौतम, रोहताश शर्मा, जसवंत, शिवम, सुकेश आदि मौजूद रहे।
10/20/2021 05:47 PM