Aligarh
अलीगढ़ हेल्पलाइन महिला शाखा ने लगाया दीपावली मेला:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/अलीगढ़ हेल्पलाइन की महिला शाखा द्वारा दीपावली मेले का आयोजन किया गया यह जानकारी महिला शाखा अध्यक्ष रश्मि आनंद ने दी ।
रश्मि आनंद ने बताया कि आज समद रोड स्थित गिफ्ट फैशन अकैडमी में 2 दिवसीय दीपावली मेले का आयोजन किया गया जिसका शुभारंभ श्रीमती आरती वर्मा ,रजनी महेश्वरी,मनीषा अग्रवाल,विनीता राठी,सुधा माहेश्वरी,वंदना जैन एव कविता भारद्धाज ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया।
सबप्रथम भगवान गणेश के समक्ष दीप जलाकर कर एवं गणेश भगवान को माला पहनाकर इसके पश्चात रिबन काटकर दीपावली मेले का विधिवत शुभारंभ किया गया।
उद्धघाटन के बाद आतिथियो ने अलीगढ हेल्पलाइन की सभी सदस्यों को सफल आयोजन की बधाई दी।
आयोजक रश्मि आनंद ने बताया दो दिवसीय दीपावली मेले में विभिन्न प्रकार के स्टॉल जिसमें,हैंड मेड जूट आयटम, घरेलू अचार एव मसाले ,एंटीक ज्वेलरी, डिजाइनर कुर्ती ,बेडशीट, कुशन कवर ,राजस्थानी पर्स, दिवाली डेकोरेशन आइटम बंदनवार रंगोली ब्यूटी प्रोडक्ट मार्बल आइटम, ग्रीन हर्बल टी ,ओरिफ्लेम कॉस्मेटिक ,डिजाइनर साड़ी ,लाइटिंग के दिए कैस्ट्रॉल लगाए गए ।
उन्होंने बताया दीपावली मेला 2 दिनों के लिए जो 20 अक्टूबर से 21 अक्टूबर तक लगाया जाएगा।
कार्यक्रम मे युक्ति अग्रवाल, शालिनी माहेश्वरी, आरती अग्रवाल,कविता भारद्वाज,किरन चौरसिया, शिवानी शर्मा, श्रद्धा शर्मा, सिमरन कौर,रिंकी सिंह,मुस्कान गुप्ता,सुमन चोधरी आदि लोग मौजूद रहे।
10/20/2021 05:32 PM