Aligarh
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/उप्र सरकार के ऊर्जा मन्त्री माननीय पं•श्री श्रीकांत शर्मा जी की संगठन प्रतिनिधियो मुलाक़ात हुई जिसमें माननीय मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि जूनियर एवं प्रोन्नत अभियन्ताओ के ज्वलंत प्रकरणो मे संगठन द्वारा दिये माँग पत्र के क्रम मे शीघ्र उप्र ऊर्जा शासन/प्रबन्धन के शीर्षस्थ अधिकारियो एवं संगठन प्रतिनिधियो के साथ खुली बैठक कर समस्याओ का सकारात्मक /प्रभावी निस्तारण किया जायेगा ।
संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष इं जी•वी• पटेल ने बताया कि विजयादशमी के पर्व पर उपभोक्ताओं को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अवर अभियंता गण अपने-अपने क्षेत्रों में जी-जान से जुटे हुये है परंतु प्रबंधन द्वारा किए गए वादाखिलाफी और अन्याय के प्रतिकार में प्रतीकात्मक रूप से शक्ति भवन पर उपवास कार्यक्रम में विजयादशमी के पर्व के दौरान भी अपने परिवार और अपने परिवार और अपनों से दूर रहकर त्यौहार को ना मनाते हुए शक्ति भवन पर क्रमिक उपवास पर भारी मात्रा में जूनियर इंजीनियर सम्मिलित हुए जिसमें प्रदेश के प्रत्येक जोन/परियोजना शाखा से 2-2 की संख्या में अवर अभियंताओं ने प्रतिभाग किया।
ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने प्रबंधन के साथ उच्च स्तरीय बैठक कराकर शीघ्र न्याय दिलाये जाने का दिया अश्वासन:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/उप्र सरकार के ऊर्जा मन्त्री माननीय पं•श्री श्रीकांत शर्मा जी की संगठन प्रतिनिधियो मुलाक़ात हुई जिसमें माननीय मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि जूनियर एवं प्रोन्नत अभियन्ताओ के ज्वलंत प्रकरणो मे संगठन द्वारा दिये माँग पत्र के क्रम मे शीघ्र उप्र ऊर्जा शासन/प्रबन्धन के शीर्षस्थ अधिकारियो एवं संगठन प्रतिनिधियो के साथ खुली बैठक कर समस्याओ का सकारात्मक /प्रभावी निस्तारण किया जायेगा ।
उन्होने प्रदेश के विद्युत उपभोक्ताओ एवं आमजानमानस के हितो को ध्यान मे रखकर राविपजूइं संगठन उप्र द्वारा वर्तमान मे चलाये जा रहे आंदोलन को स्थगित करने की अपील की।
संगठन के केन्द्रीय अध्यक्ष इं जी•वी• पटेल ने बताया कि विजयादशमी के पर्व पर उपभोक्ताओं को समस्याओं से निजात दिलाने के लिए अवर अभियंता गण अपने-अपने क्षेत्रों में जी-जान से जुटे हुये है परंतु प्रबंधन द्वारा किए गए वादाखिलाफी और अन्याय के प्रतिकार में प्रतीकात्मक रूप से शक्ति भवन पर उपवास कार्यक्रम में विजयादशमी के पर्व के दौरान भी अपने परिवार और अपने परिवार और अपनों से दूर रहकर त्यौहार को ना मनाते हुए शक्ति भवन पर क्रमिक उपवास पर भारी मात्रा में जूनियर इंजीनियर सम्मिलित हुए जिसमें प्रदेश के प्रत्येक जोन/परियोजना शाखा से 2-2 की संख्या में अवर अभियंताओं ने प्रतिभाग किया।
आगामी समय में सभी जूनियर इंजीनियर एवं प्रोन्नत अभियंता अपने सबस्टेशन की टेक्निकल ऑडिट वहां पर संसाधनों की स्थिति मैन पावर की स्थिति इत्यादि का संकलन करते हुए प्रबंधन को अवगत कराने का काम करेंगे तथा आम जनता को बेहतर विद्युत आपूर्ति कैसे सुनिश्चित की जाए इसका प्रारूप तैयार कर ऊर्जा प्रबंधन को अवगत भी कराएंगे।
संगठन के संरक्षक ई•सतनाम सिंह ने मा•ऊर्जा मन्त्री जी को उनके सहृदयता के प्रति धन्यवाद ज्ञापित किया एवं विजयादशमी के पर्व पर संगठन के सभी सदस्यो एवं विद्युत उपभोक्ताओं को शुभकामनाएं देते हुए कहा कि हम उपभोक्ता को बेहतर विद्युत आपूर्ति के लिए कृत संकल्प है परंतु प्रबंधन द्वारा किए जा रहे वादाखिलाफी ऊर्जा उद्यौग हित मे कदापि उचित नहीं। इससे कहीं न कहीं आगे आने वाले समय में उपभोक्ताओं को अनावश्यक रुप से परेशानियो समस्या उत्पन्न होगी।
माननीय ऊर्जा मंत्री जी के साथ संपन्न बैठक का हवाला देते हुए महासचिव इं जय प्रकाश ने बताया कि मा•मंत्री जी ने संगठन के पक्ष को विस्तार से सुना और कहा कि प्रदेश के ऊर्जा क्षेत्र में जूनियर इंजीनियर की महती भूमिका से इन्कार नहीं किया जा सकता है,जिनके जायज मांगे और उनके साथ हो रहे अन्याय का समाधान शीघ्र निकाला जायेगा माननीय मंत्री जी को संसाधन के भारी अभाव, जुनियर इन्जीनियर्स/अभियन्ताओ के अतिभारित होने और दिन प्रतिदिन की समस्याओं से अवगत कराया गया जिसका संज्ञान लेकर माननीय मंत्री जी ने आश्वस्त किया कि उनकी उपस्थिति में ऊर्जा प्रबंधन से वार्ता के माध्यम से समस्याओं निराकरण किया जाएगा।
संगठन के महासचिव ने यह भी कहा कि माननीय मंत्री जी के स्पष्ट आश्वासन और अपील के पश्चात संगठन एक आपात बैठक कर यह निर्णय लिया कि आगामी त्योहारों और मा •मंत्री जी के आश्वासन एवं अपील के दृष्टिगत वर्तमान कार्यक्रम को समुचित निराकरण हेतु अगले 10 दिवस (दिनांक 24/10/2021) के लिये स्थगित किया जाता है। संगठन मा0 ऊर्जा मंत्री जी एवं ऊर्जा के शीर्ष प्रबन्धन से पुन: अपील करता है कि संवर्ग की लम्बे समय से लम्बित जायज मांगो का यथाशीघ्र निस्तारण हेतु आगामी सप्ताह मे दिनांक 21 अथवा 22 अक्टूबर को त्रिपक्षीय बैठक के माध्यम से निराकरण कराये जाने की कृपा करेंगे जिससे कि प्रदेश भर के जूनियर इंजीनियरो एवं प्रोन्नत अभियन्ताओ को न्याय प्रदान कर उनमे उत्पन्न रोष को समाप्त कर किया जाना सम्भव जो सके एवं उप्र उर्जा निगमो मे व्याप्त अद्यौगिक अशान्ति के वातावरण को समान्य किया जाना सम्भव हो सके।
सुखविंदर सिंह राजू सिंह प्रेम कुमार आर एस यादव दुर्ग पाल सिंह विवेक कुमार रविंद्र कुमार रवि कुमार सहित विभिन्न पदाधिकारियों द्वारा संगठन कार्यालय पर बैठक कर जानकारी दी।
10/15/2021 06:29 PM