Aligarh
आम आदमी पार्टी का गूलर रोड स्थित शहर विधानसभा चुनाव कार्यालय का बेवी आराध्या की कर कमलों से फीता काटकर शुभारंभ:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/आदमी पार्टी की शहर विधानसभा प्रत्याशी मोनिका थापर ने गूलर रोड़ स्थित शहर विधानसभा चुनाव कार्यालय का बेबी आराध्या के कर कमलों से फीता कटवाकर विधि विधान से शुभारंभ किया।
शहर विधानसभा प्रभारी मोनिका थापर ने इस अवसर पर अपनी भावनाओं को व्यक्त करते हुए आज अत्यंत खुशी का दिन है, युगों पहले विजयदशमी के दिन भगवान श्रीराम ने रावण जैसी बुराई का अंत कर असत्य पर सत्य की जीत सुनिश्चित की थी, आज विजयदशमी के ही अवसर पर आम आदमी पार्टी से शहर विधानसभा प्रत्याशी के रूप में चुनावी तैयारियों की औपचारिक शुरुआत की है, उन्होंने आगे कहा कि हमें पूर्ण विश्वास है कि भगवान श्रीराम असत्य रूपी नकारात्मक राजनीति पर सकारात्मक राजनीति की विजय सुनिश्चित करायेंगे।
इस अवसर पर मोनिका थापर को सफलता का आशीर्वाद प्रदान करने के लिए विधायक गोकुलपुरी चौधरी सुरेंद्र सिंह, जिलाध्यक्ष सतीश चंद्र शर्मा, ज़िला महासचिव हेमेन्द्र कुमार, वरिष्ठ कार्यकर्ता सोहेल पठान, ज़िला उपाध्यक्ष रेनू तिवारी, संगठन सचिव नीरज छौंकर, जिलाध्यक्ष अल्पसंख्यक प्रकोष्ठ अशफाक खान, महानगर अध्यक्ष नदीम अंजुम, विकास गुप्ता, ज़िला उपाध्यक्ष रविंदरपाल, हाजी जावेद अख्तर, प्रदेश उपाध्यक्ष छात्र सभा कामिल खान, सरदार गुरमिंदर सिंह, रजत शर्मा, मुकेश कुमार सिंह, वीके गर्ग, दीपक चौधरी, धर्मेंद्र शर्मा, राहत सुल्तान, जिलाध्यक्ष एससीएसटी प्रकोष्ठ मुनेंद्र सिंह आदि उपस्थित रहे।
10/15/2021 05:47 PM