Aligarh
उम्मीद सामाजिक संस्था ने 10वें स्थापना दिवस पर सातवां रक्तदान शिविर का किया आयोजन:
अलीगढ।उम्मीद सामाजिक संस्था के 10वें स्थापना दिवस वार्षिक उत्सव की श्रृंखला में आज सातवां रक्तदान शिविर का आयोजन जिला मलखान सिंह चिकित्सालय में किया गया ।
इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रुप में पधारे मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ० राम किशन जी ने कहा की संस्था द्वारा यह पुनीत कार्य वास्तव में साधुवाद के योग्य है, संस्था के सभी पदाधिकारी व सदस्यगण बधाई के पात्र हैं ।
संस्थापक अध्यक्ष राजेश अग्रवाल 'संगम' एवं संयोजक/ प्रवक्ता एडवोकेट वेद प्रकाश 'मणि' (कवि) ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा की संस्था विगत 10 वर्षों से निरंतर गरीब कन्याओं का विवाह कराना, पढ़ने वाले बच्चों के लिए पुस्तकें, बस्ते, ड्रेस आदि उपलब्ध कराना एवं समय-समय पर प्याऊ लगाना तथा कोरोना वायरस जैसी आपदा के चलते जरूरतमंदों को भोजन वितरण करना जैसे आदि सामाजिक कार्यों को करती आ रही है ।
संस्था महामंत्री संजय गुप्ता 'दवाई' एवं शिविर संयोजक रोहित बंसल व अजय गुप्ता ने संयुक्त रूप से जानकारी देते हुए कहा की पूर्व की भांति इस रक्तदान शिविर में रक्तदान करने वालों में सर्वश्री ऋषभ माहेश्वरी, मीना कुमारी, गिर्राज किशोर, सुबोध कुमार, पवन कुमारी, लोकेश लांगुरिया, सोनू मिश्रा, सुधीर कुमार, संजीव कुमार, रूबी रानी, नितिन अग्रवाल, सोनी अग्रवाल, ईशा गर्ग, जयप्रकाश गुप्ता, संजीव सिंघल, गगन प्रकाश गुप्ता, निखिल अग्रवाल, देवांश अग्रवाल, हरीकृष्ण वार्ष्णेय, धुव्र तायल, गोविंद वार्ष्णेय, अतीक आदि सहित 48 लोगों ने रक्तदान किया ।
09/28/2021 11:10 PM