Aligarh
अलीगढ़ जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान को लेकर सीएमओ ने किया निरीक्षण: बढ़ते मरीजों पर अलर्ट प्रशासन।
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर सीएमओ के नेतृत्व में जनपद में चलाए जा रहे डेंगू नियंत्रण अभियान के अंतर्गत मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ आनंद उपाध्याय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ द्वारा प्रभावित क्षेत्रों में प्रातः 8 बजे 5 हेल्थ टीम को ग्राम सीहोर, गोपालपुरा सोनोठ, दिहोली नगरीय क्षेत्र में नगला मोलवी, जीवनगढ, संजय गांधी कॉलोनी,नगला मान सिंह भेजकर रोगियों का उपचार किया गया और घर घर सर्वे किया गया। टीम द्वारा 489 लोगों को दवा दी गई, जिसमें 189 बुखार के रोगी थे। 154 लोगों के मलेरिया,डेंगू की जांच की गई।633 घरों का सर्वे किया गया. मुख्य चिकित्सा अधिकारी द्वारा सीहोर ग्राम का भ्रमण किया गया। घर घर जाकर बुखार के लोगों की जानकारी ली गई, सोर्स Reduction कराया गया।ग्राम में गंदगी देखकर प्रधान से बात की गई,। DPRO को फोन कर सफाई कराने, secretary के अनुपस्थित होने की जानकारी भी दी गई।ग्राम में आंगनवाड़ी केंद्र और पंचायत घर बंद पाया गया। टीमों द्वारा नगरीय एवं ग्रामीण क्षेत्रों में सोर्स रिडक्शन की कार्यवाही की गई । ड़ेंगू धनात्मक मरीजों के क्षेत्रों शिवपुरी, संजय गांधी कॉलोनी, नगला मौलवी, खिरनी गेट ,भइमति लोधा , सीहोर में अभियान चलाकर निरोधात्मक कार्यवाही की गई। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र हरदुआगंज के ग्राम असगरपुर में फॉगिंग कराई गई। इस कार्यवाही के दौरान 782 घरों का भ्रमण किया गया। 204 कूलर, 975 कंटेनर एवं अन्य पात्रों को चेक किया गया जिसमें से 28 पात्र धनात्मक पाए गए। जिन्हें टीमों द्वारा अपनी उपस्थिति में खाली करा दिया गया। नगरीय क्षेत्र में लारवा रोधी दवा, pyrethrum का छिड़काव करते हुए जन जागरूकता अभियान चलाया गया। जिसमें लोगों को क्या करें क्या ना करें कि पेंपलेट भी वितरित किए गए। लोगों से अपने आसपास पानी इकट्ठा ना होने देने, इकट्ठे पानी में जला हुआ मोबिल आयल डालने, मच्छरदानी में सोने, कूड़े कचरे का निस्तारण करने की अपील भी की गई।कार्यवाही मैं Dr Arslan, निदा, डा शोएब डा पंकज, सहायक मलेरिया अधिकारी श्री जितेंद्र यादव, श्री राजेश गुप्ता, श्री मोनू, श्री भूप सिंह, श्री मदनमोहन एवं एएनएम कमलेश, आशा मौजूद थे। मुख्य चिकित्सा अधिकारी के निर्देशों के क्रम मैं आज बुखार के 71 रोगियों की रक्त पट्टिका भी बनाई गई।
09/27/2021 07:41 PM