Aligarh
समाजसेवियों ने वर्ल्ड रोज डे के मौके पर अलीगढ़ कारागार में निरूद्ध महिला बंदियों को जागरूक किया: ब्रेस्ट कैंसर और मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर जागरुक किया।
अलीगढ़। जिला कारागार अलीगढ़ में आज दिनांक 22/09/2021 को आग़ाज़ रे ऑफ होप नामक स्वयं सेवी संस्था द्वारा वर्ल्ड रोज़ डे के अवसर पर जो कि कैंसर के मरीजों को जागरुक करने के लिए हर साल २२ सितंबर को मनाया जाता है, के तहत आगाज़ संस्था के माध्यम से जिला कारागार अलीगढ़ में निरुद्ध महिला बंदियों के लिए ब्रेस्ट कैंसर और मेंस्ट्रुअल हाइजीन पर एक जागरुकता शिवर का आयोजन किया गया। उक्त अयोजत शिवर में कुल 153 महिला बंदी लाभान्वित हुई जिसमे सभी महिला बंदियों को उक्त संस्था के माध्यम से प्रमुख समाज सेवी तलत जावेद, डॉ उशना, डॉ नायिला, अनम फातिमा द्वारा ब्रेस्ट कैंसर और मेंस्ट्रुअल हाइजीन के बारे में विशेष रूप से जागरूक किया गया।
इस अवसर पर वरिष्ठ जेल अधीक्षक श्री विपिन कुमार मिश्र, जेलर श्री पी. के. सिंह, कारागार के वरिष्ठ चिकित्सा अधिकारी डॉ. शाहरुख रिज़वी के द्वारा महिला बंदियों के लिए, महिला बैरक में, महिला विशेषज्ञों द्वारा इस तरह का जागरूकता शिविर आयोजित करने हेतु आगाज़ संस्था के अध्यक्ष आबरीद अशरफ, उपाध्यक्ष आदिल जवाहर, डॉ शोभित का हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया।
09/22/2021 11:47 AM