Aligarh
डीएम अलीगढ़ ने शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहजमाल अलीगढ़ पर मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का किया उद्घाटन:
अलीगढ़। शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र शाहजमाल अलीगढ़ पर आज दिनांक 19 सितंबर 2021 को मुख्यमंत्री आरोग्य स्वास्थ्य मेले का डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे. ने फीता काटकर उद्घाटन किया।
इसके साथ ही उन्होंने मेले की व्यवस्थाओं का जायजा लिया।इस मौके पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी अलीगढ़ श्री डॉ आनंद उपाध्याय, जिला मलेरिया अधिकारी डॉ राहुल कुलश्रेष्ठ प्रभारी चिकित्सा अधिकारी शाह जमाल डॉक्टर रिचा गुप्ता फार्मासिस्ट जयकिशन, स्टाफ नर्स पूनम भारद्वाज, लैब टेक्नीशियन असद,वार्ड बॉय अजय कुमार उपस्थित रहे।
09/19/2021 07:18 PM