Aligarh
भाजपा सरकार देश व प्रदेश में लोगों को धर्म और जाति के नाम पर बांटने में लगी है-पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/समाजवादी पार्टी दलित सम्मेलन का आयोजन में मुख्य अतिथि पूर्व केंद्रीय मंत्री रामजीलाल सुमन ने अपने सम्बोधन में कहा कि वर्तमान भाजपा सरकार देश और प्रदेश में लोगों को जाति और धर्म के नाम पर बांटने में लगी है अभी पिछले दिनों अलीगढ़ में आए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी और योगी जी ने राजा महेन्द्र प्रताप सिंह जिन्होंने अपना सबकुछ त्याग कर देश और जनहित में काम किया उन जैसे महान व्यक्तित्व को भी जाति में कैद करने का मोदीजी ने कुप्रयास किया है लेकिन जनता सब समझ चुकी है क्योंकि 2022 का उत्तर प्रदेश में चुनाव रोजगार और रोटी के नाम पर होगा कोई धर्म और जाति की राजनीति नहीं चलेगी और दलितों को इस न्याय युद्ध में अखिलेश यादव जी का साथ देना चाहिए तब ही दलितों का मान सम्मान एवं स्वाभिमान सुरक्षित रहेगा ।
विशिष्ट अतिथि पूर्व विधायक ज़फ़र आलम जी ने सम्मेलन में आए सभी से अनुरोध किया कि आने वाले चुनाव में जनता समाजवादी पार्टी का साथ दे तब ही इस लुटेरी सरकार से निजात मिलेगी और आम आदमी का विकास संभव है ।
सम्मेलन की अध्यक्षता बाबूलाल चौपड़ा ने की और अन्त में सम्मेलन में आए सभी आगंतुकों का आभार व्यक्त किया । तथा सम्मेलन का सफल संचालन प्रभात खान्डे ने किया
सम्मेलन में मुख्य रूप में पूर्व जिलाध्यक्ष अशोक यादव , पूजा गौतम , मोहरसिंह , महानगर अध्यक्ष अब्दुल हमीद घोसी , महेंद्र सिंह सोलंकी , अजय गौतम , तरुण बाल्मीकि , राजेश खटीक , गोपाल माहौर , प्रभू सिंह सुमन , रुपसिंह जाटव , महेश सागर , प्रताप चीफ़ , पवन कुमार बरौली , कपिल गौतम , अरुण बाल्मीकि , ललित सिंह , सीमा यादव , आशा गौतम , शकुंतला सिंह , सुनीता खटीक , बादशाह खान , कुंवर बहादुर बघेल , राहत अली , जकाउल्लाह , आदि लोग उपस्थित रहे ।
09/19/2021 06:05 PM