Aligarh
महानगर के जमालपुर हमदर्द नगर डी में मन्नत मेडिकल एजेंसी का हुआ उद्घाटन: कई अस्पतालों के डॉक्टर सहित प्रमुख लोगों ने की शिरकत।
अलीगढ़। आज रविवार को महानगर के जमालपुर हमदर्द नगर में मन्नत मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन किया गया जिसमें भारी तादाद में लोगों ने शिरकत की और मन्नत मेडिकल एजेंसी की जमकर प्रशंसा की लोगों ने कहा कि हमदर्द नगर-डी क्षेत्र में यह सबसे बड़ी उपलब्धि होगी जहां इतनी बड़ी तादाद में हर एक कंपनी की दवाइयां उपलब्ध हैं, जिससे क्षेत्रीय आमजन को दवाइयां आसानी से उपलब्ध होंगी।
मन्नत मेडिकल एजेंसी के संचालक शाहनवाज मलिक ने बताया कि पिछले साल से तब तक लोगों को इलाज और दवाइयों की काफी परेशानियां उठानी पड़ी हैं जिसकी भरपाई आज तक नहीं हो सकी है जनता की सुविधा के लिए एवं दुकानों पर उचित दामों पर दवाइयां उपलब्ध कराने का संकल्प लेते हुए आज मन्नत मेडिकल एजेंसी का उद्घाटन किया गया है।
उन्होंने आगे बताया कि अलीगढ़ के अलावा खैर, अतरौली, टप्पल आदि क्षेत्र के अस्पतालों में भी उनकी दवाइयां सप्लाई की जा रही है, इसके अतिरिक्त अस्पतालों के लिए उन्होंने बेहद उचित दामों में दवाइयां उपलब्ध कराने की भी योजना बनाई है जिससे वह बेहद कम दामों पर अस्पतालों में दवाइयां उपलब्ध करा सकते हैं।
इस अवसर पर कांग्रेस पार्टी के महानगर अध्यक्ष सलाउद्दीन बॉबी ने कहा कि यह बहुत ही अच्छा काम है जिससे आमजन को उचित दामों में दवाइयां मिलेंगी एवं कोरोना बीमारी मैं लोगों को दवाई के लिए काफी तकलीफ उठानी पड़ी थी आज मन्नत मेडिकल एजेंसी के खुल जाने से पूरे क्षेत्र में दवाइयों की कमी अब नहीं होगी उन्होंने संचालक शाहनवाज मलिक को बधाई दी।
इस अवसर पर हाजी सुलेमान खान ने मन्नत मेडिकल स्टोर का फीता काटकर संचालक शाहनवाज मलिक को बधाई दी। इस अवसर पर हाजी निजामत खान, हाजी फरासत, हाजी रियासत, अमानत अली, हाजी लियाकत, यामीन भाई, इमरान अली, फुरकान अहमद, मोहम्मद रिजवान, मोहम्मद अहमद, नूरुद्दीन मुतावली साहब, हनीफ सर, कमरुद्दीन, डॉक्टर मेराज जुनैदी, चांद भाई, मोहम्मद फुज़ैल आदि मौजूद रहे।
09/19/2021 05:24 PM