Aligarh
किसान आंदोलन के समर्थन में गोंडा अलीगढ़ रोड पींजरी पैंठ पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान।: गोंडा अलीगढ़
किसान आंदोलन के समर्थन में अलीगढ़ गोंडा रोड पीजरी पैठ पर अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसान। धरने पर आए राष्ट्रीय लोक दल के वरिष्ठ नेता डॉक्टर हरचरण सिंह ने किसान यूनियन जिंदाबाद राष्ट्रीय लोकदल जिंदाबाद जयंत चौधरी जिंदाबाद राकेश टिकैत जिंदाबाद चौधरी चरण सिंह अमर रहे चौधरी अजीत सिंह अमर रहे के नारे लगाए ।
वहीं अखिल भारतीय जाट आरक्षण संघर्ष समिति के जिला अध्यक्ष चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा मोजूदा सरकार किसान गरीब मजदूर युवा व जाट विरोधी सरकार है। जिला अध्यक्ष ने कहा हमारी समिति के कुछ पदाधिकारी समिति की वजाय किसान गरीब मजदूर विरोधी सरकार का साथ दे रहे हैं ।
उन सभी मौकापरस्त पदाधिकारियों को माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष के निर्देश पर पद मुक्त करता हूं बहुत जल्दी नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की जाएगी। धरना स्थल पर धर्मेंद्र चौधरी राजू ठेनुआ ठाकन लाल राणा बबलू खान गुलाब मोहम्मद महावीर बघेल चौधरी नत्थी सिंह योगेश कुमार पन्नालाल सिसोदिया यामीन खान संजय बाबा लोकेश बाल्मीकि आदि काफी किसान व युवा मौजूद रहे।
विनोद कुमार अलीगढ़
09/19/2021 03:32 PM