Aligarh
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिवस पर मोदी-कल्याण स्वरोजगार योजना का किया शुभारंभ:
अलीगढ। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का 71 वा जन्मदिवस बड़े ही धूमधाम से मनाया गया मानव महाजन एवं गौरव सोशल एंड डेवलपमेंट सोसायटी द्वारा उनके 71 वें जन्मदिवस पर मोदी कल्याण स्वरोजगार योजना का शुभारंभ खैर रोड स्थित सदाबहार लॉज में किया गया इस अवसर पर समस्त 71 सेंटरों की संचालिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आई कार्ड देकर योजना को पूर्ण सफल करने की जिम्मेदारी दी साथ ही सभी 71 केंन्द्रों पर केक काटकर मोदी जी जन्मदिन धूमधाम से मनाया।मानव महाजन एवं गौरव अग्रवाल ने बताया अलीगढ़ के शहरी क्षेत्र की दलित मलिन एवं मुस्लिम बस्तियों के साथ ऐसे क्षेत्रों में प्रशिक्षण केंद्र खोले गए हैं जहां तक शिक्षा की लो अभी तक नहीं पहुंच पाई थी सभी 71 स्थानों पर 10 हजार से भी अधिक शिक्षित एवं प्रशिक्षित बालिकाओं व महिलाओं को रोजगार देने वाले सिलाई मेंहदी ब्यूटिशियन सहित अन्य रोजगारपरक कोर्स निशुल्क कराये जाएंगे यह योजना 100 दिवसीय प्रशिक्षण के बाद पूर्ण होगी जिसके पश्चात उत्तर प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री अलीगढ़ की शान बाबूजी कल्याण सिंह जी के जन्म दिवस पर 5 जनवरी 2022 को भव्य आयोजन के साथ समाप्त होगी 5 जनवरी को अलीगढ़ के विशाल स्टेडियम में आयोजित भव्य कार्यक्रम में सभी 10 हजार से भी अधिक प्रशिक्षणार्थियों को प्रमाण पत्र एवं योजनाओं से संबंधित किट प्रदान की जाएगी।मानव महाजन एवं गौरव अग्रवाल ने बताया कि प्रत्येक क्षेत्र में इस योजना को लेकर लोगों में खुशी का माहौल है हिंदू क्षेत्रों के साथ साथ मुस्लिम क्षेत्र में भी इस योजना को लेकर लोगों में अपार खुशी देखने को मिली उन्होंने बताया कि इस योजना के पश्चात परीक्षार्थियों को उत्तर प्रदेश एवं केंद्र सरकार के द्वारा चलाई गई रोजगारपरक योजनाओं से सीधे-सीधे जोड़ा जाएगा साथ ही उन सभी को सरकारी योजनाओं का पूर्ण लाभ भी दिलाया जाएगा इस अवसर पर 71 केंद्रों की संचालिका ओं में डोली राजोरिया रजनी रानी पूजा माहोर शवाना तहसीन सुम्बुल खान रितु शर्मा योगिता शर्मा मदिया तहसीन जागृति गीता अनीता स्वाति अरोड़ा सपना और कमलेश देवी आदि सभी 71 केंद्र संचालिकाओं को नियुक्ति पत्र एवं आईडेंटिटी कार्ड दिए गए कार्यक्रम में लोकेश वार्ष्णेय विनोद माहोर पार्षद रामबाबू कश्यप पूर्व पार्षद सूरज माहौर रामकुमार विशाल शर्मा अतुल शर्मा दीपक माहौर समीर मोनू सरदार मोहित शर्मा बनारसी बाबू पवन कुमार कोरियोग्राफर राम कुमार गुप्ता आदि का विशेष सहयोग रहा।
09/17/2021 06:01 PM


















