Aligarh
अलीगढ़ कोर्ट। वकील ने थाना सिविल लाइन में दर्ज कराया अन्य वकीलों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज: आरोप ऐसे जिनको जानकर आप भी रह जाएंगे हैरान।
अलीगढ़। एडवोकेट विद्यासागर ने वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ को शिकायती पत्र में लिखा है कि वह सिविल कोर्ट अलीगढ़ में वकालत करते हैं दिनांक 2-9-2021 को समय दोपहर 1:30 बजे सरकार बनाम राहुल शर्मा के मुकदमे में अपनी मुवविकला चेतन शर्मा के साथ सुनवाई के लिए ए०सी०जी०एम कोर्ट में पैरवी करने गया था तभी महेश चंद्र शर्मा पुत्र हरचरण लाल शर्मा व शिवम उर्फ शुभम पुत्र महेश चंद शर्मा निवासी भट्टा वाली गली पुष्प विहार कॉलोनी थाना हाथरस कोतवाली जनपद हाथरस राहुल शर्मा को कस्टडी से बाहर निकालने लगे जिस पर चेतन शर्मा ने विरोध किया तो उक्त लोग चेतन शर्मा से गाली गलौज करने लगे मैंने उनका विरोध किया तो महेश शर्मा व उसके पुत्र शिवम और शुभम ने कहा साले आज तुझे वकालत करना भुला देंगे और मेरे साथ मारपीट व अभद्रता करने लगे तथा मेरे हाथ में लगी फाइल को और जरूरी कागजातों को फाड़ दिया तथा मेरी शर्ट फाड़ दी जिस पर मेरे विरोध पर आए अन्य अधिवक्तागणों ने मुझे बचाया।
महेश वह उसके लड़के शिवम ने मेरी जेब में रखे फीस 5500 रुपए निकाल लिए तथा मेरे गले में पड़ी सोने की चेन खींच ली वकीलों की धक्का-मुक्की में मैं गिर गया और जाते समय जान से मारने की धमकी दी गई तब से अब तक अपनी बार एसोसिएशन में मामला चलता रहा जिससे मैं रिपोर्ट नहीं कर पाया दूसरे दिन थाना में अपनी रिपोर्ट करने गया लेकिन आज तक मेरी रिपोर्ट दर्ज नहीं की है इसलिए मजबूरी में प्रार्थी श्रीमान जी के समक्ष प्रार्थना पत्र प्रस्तुत कर रहा है।
पुलिस ने महेश चंद्र शर्मा, शिवम के विरुद्ध थाना सिविल लाइन में 323, 504, 506, 427 व 394 धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।
09/11/2021 07:18 PM