Aligarh
डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे द्वारा किसानों की अतिरिक्त आय हेतु मछली पालन के लिए मछली बीज का वितरण कराया:
अलीगढ़। खेत तालाब लाभार्थियों को भूमि संरक्षण विभाग ने मत्स्य विभाग के सहयोग से डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे द्वारा किसानों की अतिरिक्त आय हेतु मछली पालन के लिए मछली बीज का वितरण कराया गया. वर्षा जल संचयन के साथ-साथ मछली पालन के लि जिलाधिकारी महोदय ने खेत तालाब लाभार्थियों की बहुत प्रशंसा की तथा उत्साह वर्धन भी किया।इस वर्ष भूमि संरक्षण विभाग को 16 खेत तालाब का लक्ष्य मिला हुआ है।
जिसमें से 9 तालाब खोदे जा चुके हैं तथा शेष प्रगति पर हैं अन्य किसान के तालाब का लाभ पाने के लिए www.upagriculture.com पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।इस जिला भूमि संरक्षण अधिकारी डॉ निधि राठौर मौजूद रही।
09/07/2021 07:42 PM