Aligarh
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक आवश्यक वैठक कैंप कार्यालय दा कोल रेस्टोरेंट बाराद्वारी पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिस का संचालन महानगर महामंत्री शिवकुमार पाठक ने किया।
विशाल व्यापारी सम्मेलन एंव शपथ ग्रहण समारोह 19 सितंबर को-प्रदीप गंगा:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश अलीगढ़ के वरिष्ठ पदाधिकारियों की एक आवश्यक वैठक कैंप कार्यालय दा कोल रेस्टोरेंट बाराद्वारी पर प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा की अध्यक्षता में संपन्न हुई जिस का संचालन महानगर महामंत्री शिवकुमार पाठक ने किया।
उक्त वैठक में सर्व सम्मति से निर्णय लिया गया कि 19 सितंबर 21 दिन रविवार को शांय 6 वजे से विशाल व्यापारी सम्मेलन एवं अलीगढ़ ईकाई का शपथ ग्रहण समारोह मनकामेश्वर सेवा सदन प्रांगण मैं बड़े ही हर्षोल्लास के साथ किया जाएगाः
*बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि व्यापार मंडल वहुत ही सक्रियता के साथ जनपद अलीगढ़ में कार्य करते हुऐ व्यापारियों की समस्याओं की तह तक पहुंचकर उंहे दूर कराने की चेष्टा में लगा हुआ है।अधिकांश व्यापारी वर्ग की समस्याओं का निस्तारण हम करा चुकें है।* महानगर से लेकर जनपद की ग्रामीण ईकाईयों में गठन प्रकिया तेजी से चल रही है व्यापारी वर्ग हमारे व्यापार मंडल को पूर्ण सम्मान दे रहा है।
सभी की सहमति से 19 सितंबर21को विशाल व्यापारी सम्मेलन व शपथग्रहण समारोह करने का निर्णय लिया गया है। जिसमे अलीगढ़ के गणमान्य व्यापारियों के साथ प्रदेश सरकार के मंत्री, सासंद, विधायक गण महापौर आदि को भी आमत्रित किया जा रहा है। सम्मेलन व्यापारियों की ज्वलंत समास्याओं को लेकर सरकार पर दवाव वनाते हुऐ उंहे दूर कराने के प्रयास किये जाऐंगे।
*महानगर चैयरमैन राजेंद्र कोल ने* कहा कि सरकार ने हमारे व्यापार मंडल की लगभग 70 फीसदी माँगो को समय रहते मान लिया है लेकिन अभी अति महत्वपूर्ण 30/. माँगो को मानने मे सरकार हिचकचा रही है।इस सम्मेलन के माध्यम से हम अपनी आवाज को सरकार के कानों तक पहुंचाने मे अवश्य सफल होगें।
वैठक को जिलाध्यक्ष ई. रत्नाकर आर्य, प्रदेश सगंठन मंत्री राजेन्द्र प्रसाद वाष्णेय, राकेश लीडर, विष्णु भैय्या, राकेश वाष्णेय, शिवकुमार पाठक, विनोद वालाजी,मुनेशपाल सिंह, दुर्वेश वाष्णेय, योगेश सरकार,मुकेश किंग ईंडिया, सन्तोष वाष्णेय, उमेंश गौड, गोपाल राजपूत, राजेश खन्ना, आमिर आविद, प्रदीप कूलर, पप्पू माहौर, तारिक पठान,राजीव माहेश्वरी, हाजी सलीम आदि लोग उपस्थित रहे।
09/04/2021 11:40 AM


















