Aligarh
यदि मुस्लिम आपस में बटा तो सरकार किसी की किलियर कट नहीं बन पायेगी- अंसार शेख: अखिलेश यादव पर कसा तंज, बहुजन समाज पार्टी की जीत का फॉर्मूला बताया।
अलीगढ़। बहुजन समाज पार्टी के नेता एडवोकेट अंसार अहमद शेख ने विधानसभा चुनाव को लेकर मुस्लिम समाज की फोटो पर गहरी चिंता जताते हुए एवं आंकड़े जनगणना के अनुसार रखते हुए अपनी प्रतिक्रिया दी है उन्होंने कहा कि यदी मुस्लिम आपस में बटा तो सरकार किसी की किलियर कट नहीं बन पायेगी इसके लिए हम सब जिम्मेदार होंगे अखिलेशजी, समाजवादी पार्टी के पास अपने यादव समाज 6 प्रतिशत वह उसमे भी 2 प्रतिशत बी०जे०पी को जाता है वह यदी मुस्लिम समाज 18 प्रतिशत भी दे दे कुल मिलाकर 24 प्रतिशत वोट होता है वह अन्य समाज अखिलेशजी के साथ नजर नहीं आ रहा है।
इस लिए 24 प्रतिशत पर सरकार नहीं बनेगी, यदि जनता बी०जे०पी को हटाना चाहती है तो वह केवल बी०एस०पी से बहन कुमारी मायावती जी ही इस सरकार को हटाने का काम करेगी, क्यूँकि बहन जी के पास (एस सी, एस टी ) वोट, 23 प्रतिशत है, वह टस से मस नहीं होता वह वोट बहनजी के खाते में जाता है।
यदि मुस्लिम समाज का 18, प्रतिशत वोट बी०एस०पी को मिल जाए, तो यह कुल 41 प्रतिशत वोट हो जाता है।
इसके बावजूद भी बहनजी के पास ब्राह्मण समाज , ठाकुर समाज , जाट समाज भी बहनजी के काफी मात्रा में साथ खड़ा हैं, वह कुल मिलाकर बहन कुमारी मायावती जी 50, प्रतिशत से ऊपर वोट लायेेेंगी और मेजॉरिटी में सरकार बनेगी।
इस लिए मुस्लिम समाज से अपील है कि अपना पूरा वोट मेजॉरिटी में दें, वोट बी०एस०पी को करें और यू पी में मायावती जी की सरकार बनाने में मदद करें, आपके वोट की ताकत से बहनजी की सरकार जरूर बनेगी।
वरिष्ठ बसपा नेता एडवोकेट अंसार अहमद शेख ने जनता से अपील करते हुए कहा कि अपना वोट अन्य पार्टी को बाटने का काम ना करे ओर ना हीं किसी को पार्टी के नेताओं के बहकावे में नहीं आना हैं, आपके 18 प्रतिशत मुस्लिम वोट के साथ बहनजी 50 प्रतिशत से ऊपर वोट लायेगी, बहनजी की सरकार पूर्ण बहुमत के साथ आपकी दुआ से बन जाएगी। बहिनजी जो कहती हे वह करतीं हैं।
2022 में बहन जी की सरकार बनते ही विकास की गंगा बहने लगेंगी और नौकरियां भी युवाओं के लिए सभी डिपार्टमेंट में विज्ञापन निकालकर भर्ती प्रक्रिया पूरी कर दी जायेगी।
08/31/2021 01:16 PM