Aligarh
ज्ञानधारा क्लब की मासिक गोष्ठी का हुआ आयोजन:
अलीगढ़/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/ज्ञानधाराक्लब की मासिक गोष्ठी टीकाराम कन्या महाविद्यालय आयोजित की गई। कार्यक्रम का प्रारंभ सचिव संजय गोयल, सीए व डॉ लकी गुप्ता जी ने भगवान कृष्ण के चित्र पर माल्यार्पण करके किया । ज्ञानधाराक्लब की डॉ लकी गुप्ता सभी सदस्यों का स्वागत किया। खुशबू ने गीता ज्ञान सागर की दूसरा अध्याय का मधुर पाठ किया। रोली अग्रवाल ने मनमोहक भजन प्रस्तुत किए गए। डॉ सरिता वार्ष्णेय कार्यक्रम की मुख्य वक्ता रही उन्होंने गीता के बारे में जानकारी देते हुए बताया कि गीता को समझने के लिए कर्तव्य पालन को समझना जरूरी है, उन्होंने बतलाया कि कर्तव्य पालन प्रत्येक व्यक्ति के लिए अलग-अलग स्थिति में अलग-अलग हो सकता है सीए संजय गोयल ने बहुत ही सुन्दर भजन प्रस्तुत किया । हेमलता गुप्ता ने अपनी सखियों तुलसी,तनुजा,नूतन एवं मुस्कान के साथ सामूहिक नृत्य प्रस्तुति दी। कृष्ण दशावतार दर्शन साक्षी सैनी डांस एकेडमी द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। ईशा गुप्ता ने बहुत ही सुंदर भजन गाया ।
श्री कृष्ण दशावतार दर्शन साक्षी सैनी डांस एकेडमी द्वारा मनमोहक नृत्य प्रस्तुत किया गया। ईशा गुप्ता ने बहुत ही सुंदर भजन गाया।
विकास मोहन द्वारा शंखनाद की महिमा बतलाई और कहा कि शंखनाद से शरीर में सारी ग्रंथियां कार्यशैली होती है , हम सभी को प्रतिदिन शंखनाद करना चाहिए कार्यक्रम का संचालन अर्चना वी राजन व डॉ नीता ने किया राष्ट्रगान की बात कार्यक्रम समाप्त हुआ कार्यक्रम के प्रमुख रूप सी ए अतुल कुमार गुप्ता, संजय गोयल , अजनेश मित्तल ,विकास मोहन भगत जी ,विजय कुमार राजाराम मित्र ,शिव शंकर शिव जी अर्चना वी राजन , ए के त्रिपाठी , रवीन्द्र कुमार, सुनीता अग्रवाल, अवन कुमार सिंह, दिनेश मित्तल, डॉ लकी गुप्ता ,नीता वार्ष्णेय आदि प्रमुख उपस्थित रहे !
08/28/2021 02:29 PM