Aligarh
ऑपरेशन आवारा के तहत अलीगढ़ पुलिस ने 24 घंटे में 206 व्यक्तियों के खिलाफ की कार्यवाही: जगह जगह छापे।
अलीगढ़। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अलीगढ़ श्री कलानिधि नैथानी द्वारा जनपद में सभी थाना प्रभारी / चौकी प्रभारी / बीट आरक्षियों को निर्देशित किया था कि सार्वजनिक स्थानों पर अनाधिकृत रूप से शराब पीते हुए पाए गए तो सम्बन्धित के विरुद्ध दंडात्मक कार्यवाही की जाएगी तथा आदेशित किया कि ऑपरेशन आवारा के तहत समय-समय पर अभियान चलाकर सार्वजनिक स्थान पर बेवजह घूमने व कोविड-19 की गाइडलाइन का पालन न करने, मास्क न लगाने वालों के विरुद्ध कार्यवाही की जाए | उक्त क्रम में जनपद पुलिस द्वारा ऑपरेशन आवारा के तहत की गई कार्यवाही का विवरण निम्नवत है-
धारा 151 सीआरपीसी के तहत – 43
धारा 34 पुलिस एक्ट के तहत – 163
MV ACT के तहत – 35
विदित है कि सार्वजनिक स्थानों पर शराब पीने वाले लोगों से समाज के वृद्धजनों, महिलाओं को परेशानी होती है तथा बच्चों पर गलत प्रभाव पड़ता है ।अतः एसएसपी ने अपने अधीनस्थों को ऐसे लोगों के विरुद्ध समय-समय पर अभियान चलाकर सख्त कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया है ।
08/25/2021 04:47 PM