Aligarh
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश महानगर अलीगढ़ के पदाधिकारी आज कार्यालय मनकामेश्वर सेवा सदन खैर रोड पर एकत्रित हुए यहां से वाहन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा वहाँ उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा के नेतृत्व में सौंपा गया।
लाँकडाउन के दौरान दर्ज मुकद्दमें की वापसी का शासनादेश जारी करे सरकार : प्रदीप गंगा:
अलीगढ/रिपोर्ट:पवन कुमार शर्मा/व्यापार प्रतिनिधि मंडल उत्तर प्रदेश महानगर अलीगढ़ के पदाधिकारी आज कार्यालय मनकामेश्वर सेवा सदन खैर रोड पर एकत्रित हुए यहां से वाहन रैली के रूप में कलेक्ट्रेट स्थित जिलाधिकारी कार्यालय पहुंचे तथा वहाँ उपस्थित प्रशासनिक अधिकारी को मुख्यमंत्री के नाम संबोधित एक ज्ञापन प्रदेश उपाध्यक्ष प्रदीप गंगा के नेतृत्व में सौंपा गया।
व्यापारियों को संबोधित करते हुए प्रदेश उपाध्यक्ष व महानगर अध्यक्ष प्रदीप गंगा ने कहा कि मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश द्वारा लॉकडाउन के समय व्यापारियों पर पुलिस द्वारा बड़ी संख्या में लॉकडाउन उल्लंघन आपदा प्रबंधन एक्ट के मुकदमे अन्य धाराओं को सम्मिलित करते हुए दर्ज किए गए थे इस संबंध में दिनांक 29/1/ 2021 व दिनांक 28/ 6/2021 के समस्त प्रमुख समाचार पत्रो में मुकदमे वापस लिए जाने के आदेश दिए गए थे। परंतु पुलिस द्वारा ऐसे सभी मुकदमों में चार्जशीट लगा कर न्यायालय में भेजी जा रही हैं तथा माननीय न्यायालय द्वारा 4 सीट को संज्ञान में लेकर व्यापारियों व अन्य के विरुद्ध संबंध बगैर जमानती वारंट जारी किए जा रहे हैं जिससे व्यापारी वर्ग के सामने एक बड़ा संकट खड़ा हो गया है। मुख्यमंत्री महोदय कृपया अति शीघ्र व्यापारियों व समाज हित में सभी प्रकार के लॉकडाउन ने दर्ज हुए मुकदमे वापस लेने का शासनादेश जारी करें जिससे कि हजारों की तादाद में व्यापारियों और आम जनता को राहत प्रदान हो सके। अन्यथा की स्थिति में व्यापार मंडल सड़कों पर उतर कर आंदोलन करने को विवश होगा।
जिला अध्यक्ष इंजी. रत्नाकर आर्य महानगर चेयरमैन राजेन्द्र कोल ने कहा कि लॉकडाउन के दौरान व्यापारियों ने भारी समस्या का सामना किया था लेकिन व्यापारियों के बैंक के ब्याज विद्युत बिलों में कोई भी राहत व्यापारियों को प्राप्त नहीं हो पा रही है बंद दुकान का किराया स्टाफ की तनख्वाह अन्य खर्चे लंबे समय तक घर बैठकर व्यापारियों को पूरे करने पड़े हैं सरकार द्वारा व्यापारियों को राहत दी जानी चाहिए।
युवा जिला चेयरमैन राजेश खन्ना भा महानगर महामंत्री शिवकुमार पाठक ने कहा कि सरकार की कथनी और करनी एक होनी चाहिए। मुख्यमंत्री द्वारा मुकदमे वापसी की घोषणा के 1 माह बाद भी शासनादेश ना आना सीधे-सीधे व्यापारियों के उत्पीड़न की
ओर इशारा करता है। जब सभी मुकदमों में व्यापारी अपनी जमानत करा लेंगे फिर शासनादेश की क्या अहमियत रह जाएगी इसलिए शीघ्र शासनादेश आना चाहिए।
ज्ञापन देने वालों में प्रमुख रूप से महानगर महामंत्री शिवकुमार पाठक, एम ए खान गाँधी, युवा महानगर अध्यक्ष दुर्वेश वार्ष्णेय युवा युवा महानगर महामंत्री सन्तोष वार्ष्णेय ,महानगर कोषाध्यक्ष अनिल बंसल ,,आमिर आविदमुकेश चंद वार्ष्णेय किंग इंडिया,तारिक पठान, गोपाल राजपूत ,मुनेश पाल सिंह,, यश कुमार बाबा, प्रदीप गुप्ता कूलर, पप्पू माहौर,सुमित गुप्ता , मुन्ना लाल, सजींव अग्रवाल ,रविंदर जोशी, मो. उमर खान सहित वढी. सख्यां में व्यापारी उपस्थित थें।
08/25/2021 03:57 PM


















