Aligarh
डीएम अलीगढ़ ने सीडीओ के साथ लोधा ब्लॉक के हरदासपुर में चौपाल लगाकर सुनी समस्याए: ग्राम प्रधानों के साथ पोषाहार किया वितरण,स्वस्थ रहने के लिए ग्रामीणों को किया जागरूक।
अलीगढ़। डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे ने आज सीडीओ श्री अंकित खण्डेलवाल के साथ लोधा ब्लॉक के हरदासपुर में चौपाल आयोजित कर न्याय पंचायत के प्रधानों से विकास कार्यो का जायजा लिया तथा ग्रामीणों की सुनी समस्याएं।इसके साथ ही उन्होंने अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दिए कि ग्राम सभा की सार्वजनिक उपयोग की भूमि पर अवैध कब्ज़ा करने वालों पर एन्टी भूमाफिया एक्ट के तहत कार्रवाई की जाए।इसके साथ ही उन्होंने ग्राम प्रधानों के साथ पोषाहार वितरण किया।
08/25/2021 02:09 PM