Aligarh
माध्यमिक शिक्षक संघ ( पांडे पक्ष ) ने जिला विद्यालय निरीक्षक को ज्ञापन सौंपा:- :
अलीगढ़। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ( पांडे पक्ष) जनपद अलीगढ़ के प्रांतीय मंत्री राजेंद्र कुमार वार्ष्णेय ने 11 सूत्रीय ज्ञापन में वर्णित समस्याओं से जिला विद्यालय निरीक्षक को अवगत कराया तथा माननीय योगी आदित्यनाथ जी मुख्यमंत्री उत्तर प्रदेश सरकार लखनऊ को प्रेषित करने हेतु आग्रह किया।
(१) पुरानी पेंशन योजना बहाल की जाए।
(२) एनपीएस के संदर्भ में केंद्र सरकार द्वारा जारी शासनादेशों को प्रदेश में भी लागू किया जाए।
(३) वित्तविहीन संस्था के शिक्षकों को सम्मानजनक मानदेय दिया जाए।
(४) तदर्थ शिक्षकों का विनियमितीकरण किया जाए।
(५) 1 अप्रैल 2014 से नियुक्त शिक्षकों/शिक्षणेत्तर कर्मचारियों को भी सामूहिक जीवन बीमा से आच्छादित किया जाए।
(६) राजकीय शिक्षकों की भर्ती कैशलेस उपचार की सुविधा दी जाए आदि।
इस अवसर पर जिला मंत्री दिलीप कुमार पालीवाल ने जनपदीय समस्याओं से अवगत कराया ज्ञापन देने में जिला अध्यक्ष राम प्रकाश, धनेंद्र शर्मा, दिनेश कुमार, डीके मित्तल, गोपाल शुक्ला ,हरीश वर्मा ,अविनाश सक्सेना ,विनय कुमार, डॉक्टर प्रभु दयाल अग्रवाल ,सुनील दत्त शर्मा ,संतोष, अमित कुमार, वीरेंद्र शाही , राजीव सक्सेना , पी पी सिंह, एसपी सिंह, प्रताप सिंह आदि मौजूद रहे।
08/25/2021 01:19 PM