Aligarh
रोटरी लॉक सिटी ने जिला मलखान सिंह अस्पताल 56 यूनिट रक्तदान: का आयोजन किया गया।
अलीगढ़। कार्यक्रम अध्यक्ष रोटेरियन राजेश चंद्र गुप्ता शहर विधायक संजीव राजा , कोल विधायक अनिल पाराशर, स्नातक एमएलसी डॉ मानवेंद्र प्रताप सिंह, इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी, अल्पसंख्यक आयोग उत्तर प्रदेश सरकार की सदस्य अनीता जैन ने दीप प्रज्वलन कर व रोटरी जनक पॉल हैरिस की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर रक्तदान शिविर की विधिवत शुरुआत की । कार्यक्रम संचालक क्लब ट्रेनर रो चेतन प्रकाश पाण्डेय ने बताया क्लब विगत 16 वर्षों से हर वर्ष रक्तदान शिविर का आयोजन कर रहा है ये क्लब का 20 वाँ रक्तदान शिविर है। क्लब के सदस्यों में इतना जोश रहता है कि वो क्लब के वार्षिक रक्तदान शिविर में तो रक्तदान करते ही है अपितु साल में 3 बार भी रक्तदान कर देते है इसकी मिसाल मैं चेतन प्रकाश पाण्डेय भी हूँ जो कि रोटरी से रक्तदान सीखकर ओ नेगेटिव ब्लड ग्रुप होने पर भी साल में 3 या 4 बार रक्तदान कर देता हूँ। संयोजक रो संजय वार्ष्णेय राहुल विजय ने बताया कि आज क्लब के रक्तवीरों द्वारा 56 यूनिट रक्तदान किया गया। सचिव रो योगेश कुमार सिंह व कोषाध्यक्ष रो मोहित अग्रवाल स्मार्ट,संयोजक रो अभिषेक सिंह , रो शोभित अग्रवाल ने शहर विधायक संजीव राजा व कोल विधायक अनिल पराशर का बुके देकर व माला पहना कर सम्मान किया। एम एल सी डॉ मानवेन्द्र प्रताप सिंह व इगलास विधायक राजकुमार सहयोगी ने रो विशाल गुप्ता, रो शोभित अग्रवाल रो मोहित स्मार्ट , रो संजय वार्ष्णेय , राजेश गुप्ता, अश्विनी शर्मा, राहुल विजय , व पूर्व अध्यक्ष चीफ डिस्ट्रिक्ट सेक्रेटरी संजीव समीर को 43 वीं बार रक्तदान करने पर बुके देकर सम्मानित भी किया । अनिता जैन शिवनारायण शर्मा , संगठन मंत्री विश्व हिन्दू परिषद नरेश पाल सिंह ने रो विपुल प्रकाश गुप्ता, शुचि गुप्ता , रश्मि सिंह , विशाल वार्ष्णेय, राजेशचंद्र गुप्ता , विष्णु , आदित्य वार्ष्णेय, अपूर्व , विकास शर्मा, प्रतीक गर्ग , देवेन्द्र गर्ग , शैलेन्द्र गुप्ता , मोहित अग्रवाल स्मार्ट , अभिषेक गर्ग , विपुल वार्ष्णेय , विशाल गुप्ता, डॉली चौहान , रोहित अग्रवाल एक्ससिलेन्स , राहुल अग्रवाल एक्सीलेंस क्लासेज , प्रांजल , प्राची , मृदुषि अग्रवाल , अभिजीत अरोरा , नितिन , दीपक , विशाल आदि रक्तवीरों को प्रशस्ति पत्र देकर विधाक शहर संजीव राजा , विधायक कोल अनिल पराशर ने भी सम्मानित किया। कार्यक्रम में सीएम एस डॉ रामकिशन व यतेंद्र पल सिंह भी मौजूद रहे ।
प्रथम बार रक्तदान करती प्राची गुप्ता साथ मे क्लब ट्रेनर रो चेतन पाण्डेय अध्यक्ष रो राजेशचंद्र गुप्ता।
08/24/2021 05:50 PM


















