Aligarh
एफडीए विभाग की टीम ने अभियान चलाते हुए भरे खाद्य पदार्थों के सेंपल।:
अलीगढ़। आज दिनांक 19 अगस्त 2021 को डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे.के निर्देश पर आगामी रक्षाबंधन पर्व के दृष्टिगत खाद्य सुरक्षा एवं औषधि प्रशासन विभाग अलीगढ़ के अभिहित अधिकारी श्री सर्वेश मिश्रा के निर्देशन एवं श्री अक्षय प्रधान मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी अलीगढ़ के नेतृत्व में अलीगढ शहर मे बन्ना देवी थाना अंतर्गत रसलगंज पर स्थित पंडित गोपाल स्वीट्स पर श्रीदेवकीनन्दन से खोया का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कृपाशंकर द्वारा संग्रह किया गया एवं जी टी रोड, एटा चुंगी स्थित राज स्वीट पर श्री अनूप कुमार से दही का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री ओम वीर सिंह द्वारा संग्रहित किया गया ।थाना बन्ना देवी के अंतर्गत स्थित बालाजी स्वीट्स एंड स्नैक्स से पनीर का एक नमूना खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री कृपाशंकर द्वारा श्री नवनीत गर्ग से वास्ते जाॅच संग्रहित किया गया।वहीं दूसरी टीम में खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री भगवत सिंह द्वारा तहसील इगलास के अंतर्गत मेन चौराहा, इगलास पर स्थित पर श्री पुनीत अग्रवाल के मिठाई के प्रतिष्ठान से सोहन पपड़ी का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया।तहसील कोल के अंतर्गत ताला नगरी सेक्टर 1 पर स्थित मुकेश कुमार के प्रतिष्ठान विश ऑयल मिल से खाद्य सुरक्षा अधिकारी श्री एस एन सिंह द्वारा सरसों के तेल का एक नमूना वास्ते जांच संग्रहित किया गया।
सभी नमूने प्रयोगशाला प्रेषित किए जा रहे हैं ।विभाग के अभिहित अधिकारी श्री सर्वेश मिश्रा द्वारा बताया गया कि यह अभियान आगे भी जारी रहेगा।
08/19/2021 04:33 PM