Aligarh
स्वतंत्रता दिवस के मौके पर जिलाधिकारी, मंडलायुक्त व डॉ चितरंजन को किया सम्मानित: एक्सपोज़ न्यूज़ के संचालक फैजान अहमद खान ने किया सम्मानित।
अलीगढ़। भारतीय स्वतंत्रता दिवस की 75 वीं साल पूर्ण होने पर एक्सपोज़ न्यूज़ के संचालक व एडिटर फैजान अहमद खान व फाउंडर मेंबर सोहेल मंसूर ने आज जिलाधिकारी अलीगढ़ कार्यालय पर जिलाधिकारी श्रीमती सेल्वा कुमारी जे को ट्रॉफी देकर एवं हार माला देकर सम्मानित किया गया।
मंडल आयुक्त श्री गौरव दयाल (आईएएस) को उनके कार्यालय पर स्वतंत्रता दिवस के मौके पर एक्सपोज़ न्यूज़ की तरफ से टॉफी देकर सम्मानित किया गया एवं सभी सम्मानित लोगों ने हार मालाएं पहनाकर मंडलायुक्त का स्वागत किया।
मंडलायुक्त श्री गौरव दयाल आईएएस ने मैक्सफोर्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉ चितरंजन सिंह को एक्सपोज़ न्यूज़ की ट्रॉफी देकर सम्मानित किया एवं डॉक्टर चितरंजन सिंह के लिए कहा कि वह अलीगढ़ में बच्चों के लिए काफी बेहतर इलाज की व्यवस्था एवं सुविधा दे रहे हैं, इन्होंने अलीगढ़ में कोविड-19 के समय भी काफी इलाज करके लोगों की सेवा की, मंडलायुक्त ने डॉक्टर चितरंजन सिंह को बधाई दी।
इस अवसर पर मैक्सफोर्ट मल्टी स्पेशलिटी हॉस्पिटल के संचालक डॉक्टर चितरंजन सिंह ने मंडलायुक्त श्री गौरव दयाल (आईएएस) का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि वह अलीगढ़ मंडल की जनता को बेहतर से बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं देने का प्रयास करते रहते हैं, और वह मरीजों को इलाज देने में कोई कसर नहीं छोड़ते, उनकी कोशिश हमेशा यह रहती है कि कम पैसों में दिल्ली जैसी सुविधा हमारे अस्पताल में लोगों को मिल जाए इसीलिए वह लगातार दिल्ली के काफी डॉक्टरों की टीम को भी अपने अस्पताल में बुलाते रहते हैं ताकि अलीगढ़ के लोगों को अच्छा इलाज मिल सके।
इस अवसर पर डॉक्टर समीर काजी, सोहेल मंसूर, पवन कुमार शर्मा, फरहान अहमद खान, मोहम्मद आमिर आदि लोग मौजूद रहे।
08/16/2021 07:47 AM