Aligarh
सना इस्लामिया स्कूल ने मनाया भारत का 75 वां स्वतंत्र दिवस: बच्चों ने आजादी के गानों पर दिखाएं महत्वपूर्ण कलाएं।
अलीगढ़। महानगर के तैय्यब कॉलोनी में बने सना इस्लामिया स्कूल में आज भारत का 75 वां स्वतंत्र दिवस स्कूल के संचालक, अध्यापकों एवं छात्रों के साथ बड़ी धूमधाम से मनाया गया जिसमें समाजवादी पार्टी के पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक, अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्र संघ सचिव शाहजे़ब अहमद आशु ने भारत के तिरंगे को लहरा कर राष्ट्रीय गीत के साथ बच्चों एवं अध्यापकों में देशभक्ति की ऊर्जा भरी।
इस अवसर पर पूर्व महानगर अध्यक्ष अज्जू इसहाक़ ने कहा कि हमें हमेशा इतिहास को पढ़ना चाहिए हमारे बुजुर्गों एवं पूर्वजों ने बहुत मेहनत करके देश को आजाद कराया उन्हीं पूर्वजों की बदौलत आज हम आजादी का 75 वां स्वतंत्र दिवस धूमधाम से मना रहे हैं हम सबको देश हित में कार्य बढ़-चढ़कर ऐसे ही करने होंगे स्कूल के जरिए छात्रों को भी देश भक्ति का पाठ पढ़ाना चाहिए।
अलीगढ़ मुस्लिम यूनिवर्सिटी के पूर्व छात्रसंघ सचिव शाहजेब अहमद आशु ने कहा कि एजुकेशनल इंस्टिट्यूट चाहे यूनिवर्सिटी हो या कॉलेज या फिर स्कूल इन सभी जगहों से हमेशा देश भक्ति के लिए बढ़-चढ़कर छात्र हिस्सा लेते हैं और पूर्वजों की दिलाई गई 75 वीं स्वतंत्रता दिवस को धूमधाम से मनाते हैं, उन्होंने स्कूल के संचालक मोहम्मद शाकिर सहित अध्यापकों एवं छात्रों की हौसला अफजाई की।
स्कूल के संचालक मोहम्मद शाकिर ने कहा कि आज भारत का 75 वा स्वतंत्र दिवस सना इस्लामिया स्कूल तैयब कॉलोनी अलीगढ़ में धूमधाम से मनाया गया जिसमें स्कूल के अध्यापकों व छात्रों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और भारत का तिरंगा लहराया छात्रों ने राष्ट्रीय गीत पर अपना टैलेंट दिखाते हुए देशभक्ति की ऊर्जा दिखाई।
इस अवसर पर अज्जू इसहाक़, शाहजे़ब अहमद आशू, मोहम्मद शाकिर, शाहनवाज, मोहम्मद तारिक सहित अध्यापक व छात्र मौजूद रहे।
08/15/2021 06:14 AM