Aligarh
अवैध अस्पताल के खिलाफ जिलाधिकारी अलीगढ़ हुई सख्त, की कार्यवाही: शहर के विभिन्न क्षेत्रों में तेजी से चल रहे अवैध अस्पताल जल्द हो सकती है कार्यवाही।
अलीगढ़। एंबुलेंस हो या फिर अवैध रूप से प्राइवेट अस्पताल मरीज के साथ इलाज के प्रति अस्पतालों का रवैया लोगों को भली-भांति पता है मरीज को गंभीर अवस्था में बता कर उसके वेंटिलेटर ऑक्सीजन आईसीयू एवं जांच के नाम पर परिजनों से लाखों रुपए वसूल लिए जाते हैं, परंतु जिले में अवैध रूप से चल रहे अस्पतालों पर शिकंजा कसते हुए जिलाधिकारी ने सील करने के साथ-साथ कड़ी कार्रवाई भी लगातार कर रहा है, और बड़ी कार्यवाही करने के भी संकेत दिए हैं।
डॉक्टर के अलावा कारोबारी बने बैठे हैं अस्पताल संचालक
अलीगढ़ के काफी अस्पतालों में देखा जा सकता है कि प्राइवेट अस्पतालों में चंद ही डॉक्टर ऐसे हैं जो उसके कर्ता-धर्ता एवं संचालन स्वयं ही कर रहे हैं, परंतु व्यापारी एवं कारोबारी भी तेजी से अस्पताल संचालक बने बैठे हैं और वह अस्पताल को डॉक्टर की सांठगांठ से चला रहे हैं जिनमें मुख्य तौर पर मरीजों के साथ इलाज में लापरवाही ज्यादा पैसे लेना एवं मरीज की मौत हो जाना आदि घटनाएं सामने आती हैं ऐसे अवैध अस्पतालों की लिस्ट बनाकर प्रशासन कर सकता है संचालकों के विरुद्ध सख्त कार्यवाही।
आज एसडीएम कोल ने एसीएमओ के साथ मथुरा रोड स्थित अवैध हॉस्पिटल को किया सील।
डीएम अलीगढ़ श्रीमती सेल्वा कुमारी जे के निर्देश पर एसडीएम कोल श्री कुंवर बहादुर सिंह ने एसीएमओ डॉ. दुर्गेश कुमार के साथ मथुरा रोड स्थित श्याम हॉस्पिटल को सीज करने की कार्यवाही की।इसके साथ ही एसडीएम कोल ने बताया कि शिकायत मिलने पर कार्यवाही की गई है।
08/12/2021 06:08 PM