Aligarh
अलीगढ़ के प्रसिद्ध होटल पाम ट्री के खिलाफ नगर निगम ने की बड़ी कार्यवाही: नाले का स्वरूप बदलने पर ₹ 5000 का जुर्माना साथ ही चेतावनी मालिक की हुई नोकझोंक।
अलीगढ़। ADA अलीगढ़ विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष/ नगर आयुक्त गौरांग राठी ने महानगर में जल भराव की समीक्षा करते हुए जल निकासी के लिए महानगर के रामघाट रोड सेंटर प्वाइंट मैरिस रोड सहित कई क्षेत्रों का भ्रमण किया मैरिस रोड क्षेत्र में जलभराव की स्समस्या के समाधान के लिए नगर आयुक्त ने वहां पर जल निकासी में बाधा डालने वाले अतिक्रमण को हटाने के निर्देश दिए।
मौके पर निरीक्षण के दौरान होटल पाम ट्री द्वारा नगर निगम के नाले की संरचना को बदलकर स्थाई अतिक्रमण किया गया था नगर आयुक्त ने मौके पर तत्काल ऐसे अतिक्रमण जो जल निकासी में बाधा डाल रहे थे उनको हटाने के निर्देश दिया। नगर आयुक्त के निर्देश पर अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त के नेतृत्व में सहायक नगर आयुक्त ठाकुर प्रसाद प्रभारी नगर स्वास्थ्य अधिकारी प्रभात कुमार महाप्रबंधक जल अनवर ख्वाजा सहित आला अधिकारियों की टीम ने पहुंचकर पाम ट्री होटल पर ₹5000 का जुर्माना लगाया और जेसीबी मशीन लगा कर नाले से स्थाई अतिक्रमण को ध्वस्त किया गया।
मौके पर पाम ट्री होटल स्वामी द्वारा अपर नगर आयुक्त के साथ नोकझोंक की गई लेकिन पुलिस बल प्रवर्तन दल और नगर निगम की टीम के सामने एक ना चली और नगर निगम द्वारा नाले से अवरुद्ध को जेसीबी मशीन से ध्वस्त कराया गया।
नगर आयुक्त ने कहा जल निकासी में बाधक अतिक्रमण किसी भी दशा में बर्दाश्त नहीं किया जाएंगे नगर निगम के आला अधिकारियों और सभी स्वच्छता निरीक्षकों को जल निकासी की कार्य योजना तैयार करने के साथ-साथ जल निकासी में बाधक अतिक्रमण को चिन्हित करने के निर्देश जारी किए गए हैं।
अपर नगर आयुक्त अरुण कुमार गुप्त ने कहा मैरिस रोड पर पाम ट्री होटल द्वारा नाले की संरचना में बदलाव कर स्थाई अतिक्रमण किया गया था जिसको मौके पर जेसीबी मशीन लगाकर तुड़वाया गया है।
अभियान में कर अधीक्षक राजेश कुमार मीडिया सहायक एहसान रब वर्कशॉप सहायक धर्मवीर सिंह प्रवर्तन दल ए टू जेड महाप्रबंधक समय सिंह आदि मौजूद थे।
08/12/2021 04:39 PM