Aligarh
राष्ट्रीय लोक दल ही एक किसान गरीब मजदूर युवाओ की पार्टी है: गोंडा/अलीगढ़
किसान आंदोलन के समर्थन में अलीगढ़ गोंडा रोड पींजरी पैंठ अनिश्चितकालीन धरने पर बैठे किसानों ने कहा सरकार अगर भाजपा की होती तो किसानों की बात सुनी जाती और किसानों की मांगें भी मानी जाती केंद्र में मोदी जी की सरकार है और सरकार की चाबी उद्योगपतियों के हाथ में है इसीलिए किसान की बात सरकार सुनने को तैयार नहीं है।
लेकिन हम भी अपने देश के अन्नदाता ओं की मांगें मनवाने तक धरना देते रहेंगे और मनवा कर रहेंगे किसानों की मांगें समिति के जिलाध्यक्ष व पूर्व युवा प्रदेश महासचिव राष्ट्रीय लोक दल चौधरी सत्यवीर सिंह सत्तो ने कहा अब समय आ गया है इस किसान गरीब मजदूर विरोधी सरकार को देश के अन्नदाता 2022 में वोट की चोट देकर देंगे करारा जवाब किसान गरीब मजदूर युवाओं की कोई पार्टी बात करती है ।
तो वह केवल राष्ट्रीय लोकदल है पूर्व प्रधानमंत्री किसान मसीहा स्वर्गीय चौधरी चरण सिंह जी ने केवल किसान गरीब मजदूरों के हित की राजनीति की उनके बाद स्वर्गीय चौधरी अजीत सिंह जी आज अगर किसान गरीब मजदूर बेरोजगार युवा या किसी पीड़ित की बात करने वाले हैं तो राष्ट्रीय लोक दल के राष्ट्रीय अध्यक्ष माननीय जयंत चौधरी जी ही एकमात्र नेता है ।
जो किसान गरीब मजदूरों के हित की बात करते हैं धरना स्थल पर चेतराम सिंह कुंवर पाल सिंह शैलेश चौधरी शंकर लाल बघेल हरिश्चंद्र सूर्यवंशी बांकेलाल सिसोदिया बच्चू सिंह बघेल विजय वीर सिंह कुंवर पाल शर्मा रतन सिंह प्रहलाद सिंह रामप्रकाश शर्मा विजय सिंह आदि लोग धरना स्थल पर मौजूद रहे।
विनोद कुमार अलीगढ़
08/12/2021 12:28 AM